हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
19:0822 नव॰

Aaj ka Rashifal, इस राशियों को रहना है आज संभलकर, जानें सावधानी

Rashifal 20 march
WhatsApp ↗
Aaj ka Rashifal मेष राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। शारीरिक स्थिति थोड़ी परेशानी वाली रहेगी। शत्रु थोड़ा परेशान करने की कोशिश करेंगे, हालांकि परास्त होंगे। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें। वृषभ राशि- भावनात्मक रिश्तों में तूतू-मैंमैं हो सकती है। बच्चों को लेकर मन परेशान हो सकता है। प्रेम में तूतू-मैंमैं संभव है। थोड़ा सा रक्तचाप बढ़ सकता है। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार भी ठीक ठाक चलेगा। हरी वस्तु पास रखें। मिथुन राशि- भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी संभव है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि संभव है, लेकिन गृहकलह भी संभव है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें। कर्क राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम-संतान सुधर चुका है। व्यापार भी सुधर चुका है। लाल वस्तु पास रखें। सिंह राशि- धन का आवक बढ़ेगा लेकिन निवेश करने से बचें। कुटुंबों में तूतू-मैंमैं संभव है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान व व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें। कन्या राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जिस चीज की जरूरत होगी, उसकी उपलब्धता होगी। हरी वस्तु पास रखें, शुभ होगा। तुला राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन व्यथित रहेगा। चिंतित रहेगा। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा परेशान कर सकता है। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें। वृश्चिक राशि- रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। धन का आवक बढ़ेगा। यात्रा में लाभ होगा। रुपए-पैसे आने के नए मार्ग बनेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम-व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें। धनु राशि- रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यापारिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान सुधर चुका है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें। मकर राशि- मकर राशि की स्थिति अच्छी कही जाएगी। भाग्य साथ देगा। यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक बने रहेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम-व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। हरी वस्तु पास रखें। कुंभ राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक है। हरी वस्तु पास रखें। गणेश जी को प्रणाम करें। मीन राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। रंगीन बने रहेंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अद्भुत दिख रहा है। गणेश जी को प्रणाम करते रहें। New Year 2023 rajendra addravish add
← पिछली खबरVaranasi, आज़ाद आशा की एक किरण संस्था ने पुष्पांजलि अर्पित कर विवेकानंद को किया यादअगली खबर →Survey में खुलासा, 15 प्रतिशत Protein Supplement उपभोग के लिए असुुरक्षित
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।