हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
19:2122 नव॰

अमेरिका से दिल्ली आ रही Air India Flight लंदन डायवर्ट की गई, मेडिकल इमरजेंसी की खबरें

air india flight
WhatsApp ↗
अमेरिका से दिल्ली आ रही Air India Flight लंदन डायवर्ट की गई है। विमान संख्या AI 102 में मेडिकल इमरजेंसी की खबरों के बाद विमान को न्यूयॉर्क से टेकऑफ के बाद लंदन डायवर्ट करना पड़ा। रिपोर्ट के अनुसार न्यूयॉर्क से उड़ान भरने के बाद विमान को भारत की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लैंड करना था, हालांकि, आपात परिस्थिति के कारण विमान को डायवर्ट करना पड़ा है। एअर इंडिया फ्लाइट का मार्ग बदलने संबंधी समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट में एअर इंडिया अधिकारियों के हवाले से कहा गया कि जॉन एफ कैनेडी एयरपोर्ट से टेकऑफ करने के बाद अचानक किसी पैसेंजर की तबीयत बिगड़ी और विमान को लंदन डायवर्ट करना पड़ा। इस मामले में विस्तृत सूचना नहीं मिली है। एअर इंडिया अधिकारियों ने समाचार एजेंसी ANI से बताया कि विमान में जिस पैसेंजर को सेहत से जुड़ी परेशानी हुई है, उसे अस्पताल भेजने की तैयारियां कर ली गई हैं। लंदन के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट- हीथ्रो पर मौजूद एअर इंडिया ग्राउंड स्टाफ को पूरी तरह मुस्तैद रखा गया है।

एअऱ इंडिया का बयान- पैसेंजर का हित सबसे अहम

टाटा के मालिकाना हक वाली विमानन कंपनी एअर इंडिया के अधिकारियों ने एअर इंडिया फ्लाइट- AI 102 के लंदन से दिल्ली रवाना होने के संबंध में कोई कमेंट नहीं किया है। एअर इंडिया के अनुसार पैसेंजर का हित सर्वोपरि है, स्थिति के आकलन के बाद ही कोई फैसला लिया जा सकेगा।

भारत पहुंचने में देर होगी

विमान डायवर्ट होने के कारण आशंका है कि अमेरिका से भारत की यात्रा पर रवाना हुए तमाम यात्री विमान डायवर्ट होने के कारण पूर्व निर्धारित समय से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय विमानपत्तन (IGI) पर लैंड नहीं कर सकेंगे।
टैग्स#air india flight
← पिछली खबरShanti Swarup Bhatnagar: वैज्ञानिक चेतना और कवि हृदय का दुर्लभ संयोग, BHU कुलगीत बेमिसाल, पंडित नेहरू भी मुरीद रहेअगली खबर →Varanasi : अजय राय पर हुए मुकदमे को लेकर आक्रोश, मुकदमा वापसी की मांग
KEEP READING

आगे क्या पढ़ें

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?01

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत02

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती03

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता04

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी05

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार06

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार

KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।