हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
18:2222 नव॰

Ajay Kumar Lallu का आश्वासन, कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी, पार्टी दलितों-पिछड़ों के साथ, VIDEO

Ajay Kumar Lallu
WhatsApp ↗
Ajay Kumar Lallu का आश्वासन, कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी, पार्टी दलितों-पिछड़ों के साथ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर प्रेसवार्ता की। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर गंभीर सवाल उठाया। उन्होने कहा कि योगी सरकार जानबूझकर दलित, पिछड़ों के अधिकार और आरक्षण, नौकरी से वंचित करना चाहती है जिसका सीधा प्रमाण 69000 शिक्षक भर्ती में उजागर घोटाला है। सरकार बताए कि आरक्षण व्यवस्था को लेकर उसकी क्या मंशा है। कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि जुलाई 2020 से 69000 शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच को लेकर आन्दोलन शुरू किया गया जिसमें रोजाना हजारों की संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए जो वर्ष 2020 से लेकर आज तक जारी है। पांच जनवरी 2022 को 6800 आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों की सूची जारी की गयी जिसमें 19000 सीटों पर आरक्षण घोटाले का आरोप था। इसके बावजूद आज तक योगी सरकार ने 6800 आरक्षित वर्ग की सीटों पर दलित-पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया। अभी हाल ही में 13 मार्च 2023 को हाईकोर्ट के आदेशानुसार 6800 आरक्षित वर्ग की चयन सूची रद्द कर दी गई। अजय कुमार लल्लू ने कहा कि राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट को संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री के आदेश पर राजस्व परिषद के चेयरमैन की अध्यक्षता में गठित जांच समिति ने पूरे प्रकरण को सही पाया और मुख्यमंत्री को अपनी रिपोर्ट सौंपने के बाद भी इस दिशा में योगी सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जबकि 23 दिसम्बर 2021 को मुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों से सीधी वार्ता कर न्याय देने का आश्वासन दिया था।। मुख्यमंत्री ने माना था कि आरक्षण घोटाला हुआ है और इसमें अभ्यर्थियों को न्याय मिलेगा। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि योगी सरकार दलित-पिछड़े वर्ग के नौजवानों के अधिकारों पर डाका डालने का काम कर रही है और उन्हें रोजगार से वंचित रखना चाहती है जिसका सीधा प्रमाण 69000 शिक्षक भर्ती घोटाला है। कांग्रेस पार्टी चुप बैठने वाली नहीं है। दलितों-पिछड़ों के संवैधानिक हक व अधिकार के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करने के लिए कृत संकल्पित है। एक सवाल के जवाब में पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने मानहानि मामले में आये फैसले पर न्यायालय के फैसले का सम्मान करते हुए उच्च न्यायालय में अपील की बात कही। उन्होने कहा कि अवश्य न्याय मिलेगा।
← पिछली खबरUP Electricity Strike 65 घंटे के बाद खत्म हुई, ऊर्जा मंत्री के साथ तीन दौर की वार्ता, एके शर्मा का आश्वासन- रद्द होगा कर्मचारियों का निलंबनअगली खबर →Aaj ka Rashifal, आज इस राशियों को मिलेगा खुशखबरी
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।