हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
21:0822 नव॰

संसद भवन उद्घाटन पर अकाली दल और आप आमने- सामने, आप ने किया उद्धाटन का बहिष्कार

Akali Dal and AAP face to face on the inauguration of Parliament House, AAP boycotted the inauguration
WhatsApp ↗
पंजाब में अकाली दल ने नए संसद भवन के उद्घाटन के विरोध पर आम आदमी पार्टी और भगवंत मान को घेर लिया है. दरसल, 28 मई को पीएम मोदी नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे. इस पर कांग्रेस और आप के साथ कई अन्य विपक्षी नेताओं का मानना है कि पीएम की बजाय राष्ट्रपति को उद्घाटन करना चाहिए. जिसपर आप ने अपना विचार रखते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी का कहना है कि केंद्र की पीएम नरेंद्र मोदी की अगुआई वाली NDA सरकार राष्ट्रपति का अपमान कर रही है, वहीं आप ने इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति को न बुलाने पर इसका बहिष्कार किया है. जिसपर अकाली दल के प्रवक्ता डॉ. दलजीत चीमा ने आप पर सवाल खड़े किए है उन्होंने कहा कि नए संसद भवन का उद्घाटन सम्मान का अवसर है, इस पर सियासत नहीं होनी चाहिए. साथ ही कहा कि आप किस मुंह से उद्घाटन समारोह में न बुलाने पर राष्ट्रपति के सम्मान की बात कह रही है. जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहली बार पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में एयरफोर्स के कार्यक्रम में आई थीं तो सीएम भगवंत मान उनका स्वागत करने नहीं गए थे. यही नहीं राष्ट्रपति जिस गवर्नर को नियुक्त करते हैं, उसे CM भगवंत मान कितना सम्मान देते हैं, यह भी जगजाहिर है. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को भी घेरा और इमरजेंसी समय को याद दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश में इमरजेंसी लगा लोगों की आवाज को दबाया, उनके अधिकार कुचले. कांग्रेस ने पूर्व राष्ट्रपति जैल सिंह का कितना सम्मान किया, यह भी जगजाहिर है.
← पिछली खबरIT पर सरकार का खर्च 2023 तक 11.6 अरब डॉलर पर पहुंचने की संभावनाअगली खबर →चंडीगढ़ में अब नहीं होगी पेट्रोल बाइक का रजिस्ट्रेशन, सड़कों पर दिखेंगी सिर्फ ईवी वाहन
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।