हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
18:2222 नव॰

Albania: वो मुस्लिम मुल्क जो बना पहला नास्तिक देश, धर्म खत्म करने के लिए मची तबाही

mosque
WhatsApp ↗
Albania Muslim Country: यूरोप में मौजूद अल्बानिया (Albania) देश वो मुल्क है जो पहला नास्तिक (Atheist) देश बना था. दरअसल द्वितीय विश्व युद्ध (Second World War) के बाद अल्बानिया में बड़े बदलाव होने लगे थे. भयंकर युद्ध के बाद जहां दूसरे देश आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे और अपनी माली हालत सुधारने में लगे थे तो वहीं दूसरी तरफ अल्बानिया में धर्म को समाप्त करने के लिए अभियान छेड़ दिया गया था. यहां बड़े पैमाने पर धार्मिक स्थलों को तोड़ना शुरू कर दिया गया था. साल 1976 में अल्बानिया को विश्व का पहला नास्तिक देश घोषित (First Atheist Country) कर दिया गया था. जब अल्बानिया बना पहला नास्तिक देश बता दें कि साल 1976 में जब अल्बानिया को नास्तिक देश घोषित किया गया था उस समय देश में मुस्लिम आबादी ज्यादा थी. लेकिन कम्युनिस्ट तानाशाह अनवर होजा (Enver Hoxha) ने देश को नास्तिक देश बनाने का फैसला किया. तानाशाह अनवर होजा, कम्युनिस्ट दार्शिनिक कार्ल मार्क्स से कुछ ज्यादा ही प्रभावित थे. तानाशाह अनवर होजा धर्म को अफीम मानते थे और कहते थे कि धर्म की वजह से दुनिया के बर्बादी की कगार पर पहुंच सकती है. इसी को वहां की लेबर पार्टी ने अपना नारा भी बना लिया था और अल्बानिया को नास्तिक देश घोषित कर दिया था. Baba Vanga Predictions: 2023 को लेकर हुई अब तक की सबसे खतरनाक भविष्यवाणी, इस वजह से हो सकती हैं लाखों मौतें! तोड़े गए धर्मस्थल अल्बानिया को नास्तिक देश बनाने के लिए चलाए गए अभियान के दौरान 2 हजार से ज्यादा धर्मस्थलों को या तो तोड़ दिया गया या फिर उनको बंद कर दिया गया. इन धर्मस्थलों में मस्जिदों के साथ चर्च भी शामिल थे. बड़े पैमाने लोगों के साथ मिलट्री ट्रायल चला और फिर उनको मौत की सजा दे दी गई. क्या कहता है अल्बानिया का संविधान? गौरतलब है कि अल्बानिया के संविधान में देश के नास्तिक होने की बात है. अल्बानिया के संविधान के आर्टिकल 37 में ये कहा गया है कि स्टेट किसी भी धर्म को मान्यता प्रदान नहीं करता है. साइंटिफिक सोच को बढ़ावा देने के खातिर नास्तिकता को सपोर्ट करता है. इसके अलावा संविधान के आर्टिकल 55 में देश के अंदर धार्मिक आधार पर कोई भी संस्था बनाने पर पाबंदी लगाई गई है.
← पिछली खबरBorder row between Maharashtra and Karnataka: 865 गांवों को लेकर आपस में भिड़े BJP के दो राज्यअगली खबर →IND Vs SL T20: कप्तान बनते ही हार्दिक ने खोल दी इस घातक गेंदबाज की किस्मत
KEEP READING

आगे क्या पढ़ें

Kashi Dhanteras: अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं के सैलाब में सिक्का-लावा-खजाना पाने की आस, दो नवंबर तक स्वर्ण प्रतिमा के दर्शन; जानिए पौराणिक कहानी01

Kashi Dhanteras: अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं के सैलाब में सिक्का-लावा-खजाना पाने की आस, दो नवंबर तक स्वर्ण प्रतिमा के दर्शन; जानिए पौराणिक कहानी

बुद्धिमान वही जो इहलोक में रहते अपना परलोक भी सुधार ले- शङ्कराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती02

बुद्धिमान वही जो इहलोक में रहते अपना परलोक भी सुधार ले- शङ्कराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती

Sanskriti Sansad Varanasi में तीन दिनों तक मंथन करेंगे 127 संप्रदायों के साधु संत, महिलाओं के साथ युवाओं पर भी फोकस03

Sanskriti Sansad Varanasi में तीन दिनों तक मंथन करेंगे 127 संप्रदायों के साधु संत, महिलाओं के साथ युवाओं पर भी फोकस

Navratri 2023 के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की उपासना, जानिए पूजा-विधि, प्रसाद और आरती04

Navratri 2023 के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की उपासना, जानिए पूजा-विधि, प्रसाद और आरती

Sanskriti Sansad Varanasi का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल समेत धर्म जगत के बड़े आचार्य रहे मौजूद05

Sanskriti Sansad Varanasi का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल समेत धर्म जगत के बड़े आचार्य रहे मौजूद

श्रीकृष्ण जन्‍मोत्‍सव के लिए व्यापक तैयारियां, चंद्रयान-3 की सफलता का मनाया जाएगा जश्न06

श्रीकृष्ण जन्‍मोत्‍सव के लिए व्यापक तैयारियां, चंद्रयान-3 की सफलता का मनाया जाएगा जश्न

KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।