हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
16:5922 नव॰

Border row between Maharashtra and Karnataka: 865 गांवों को लेकर आपस में भिड़े BJP के दो राज्य

karnataka-mumbai
WhatsApp ↗
Border row between Maharashtra and Karnataka: कर्नाटक और महाराष्ट्र के बॉर्डर पर मौजूद 865 गांवों पर सियासत अपने चरम पर है. कर्नाटक की बीजेपी सरकार जमीन के इस हिस्से पर दावा कर चुकी है. वहीं, महाराष्ट्र की बीजेपी गठबंधन वाली सरकार भी इस दावे के उलट तीखे तेवर दिखा रही है. कर्नाटक सरकार द्वारा विधानसभा में इन गांवों को लेकर कानूनी रूप से आगे बढ़ने के प्रस्ताव को पारित किए जाने के बाद अब महाराष्ट्र की विधानसभा में भी इसे लेकर प्रस्ताव पास हो गया है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कड़े लहजे में कहा कि वो इस हिस्से की एक इंच जमीन भी किसी को नहीं देंगे. मुख्यमंत्री शिंदे ने कर्नाटक के प्रस्ताव की निंदा करते हुए कहा कि मराठी भाषी आबादी वाले महाराष्ट्र के 865 गांवों की एक इंच भी जमीन नहीं कोई नहीं ले सकता. उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर हमारी सरकार केंद्र और सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी और सीमावर्ती क्षेत्रों में लोगों की मजबूती से समर्थन करेगी. कुछ भी करना पड़े करेंगे- सीएम शिंदे मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा, 'इस बॉर्डर इलाके में मराठी लोग रहते हैं, ये महाराष्ट्र का अभिन्न अंग है. हम बेलगाम, निप्पणी, कारावार, बिदार और भल्की समेत 865 गांवों की एक इंच जमीन भी नहीं देंगे. कर्नाटक को इस मसले पर चुनौती नहीं देना चाहिए. इस मुद्दे पर सीमावर्ती इलाके के लोगों को न्याय दिलाने के लिए कानूनी तरीके लड़ने या जो कुछ करने की जरूरत पड़ेगी सरकार करेगी. जरूरत पड़ने पर हम सुप्रीम कोर्ट या केंद्र सरकार से संपर्क करेंगे.' BJP MP Pragya Singh Thakur के खिलाफ FIR दर्ज शिंदे ने मुंबई को केंद्र प्रशासित प्रदेश बनाने के कर्नाटक के मंत्री की मांग पर कहा, 'एक बयान आया है, मैं बयान की निंदा करता हूं. मुंबई केवल महाराष्ट्र और उसके लोगों की है, किसी और की नहीं. ये हमें 105 शहीदों की कुर्बानी देकर मिली है. ऐसा बयान किसी को नहीं देना चाहिए. हम उनके (कर्नाटक के मंत्री) द्वारा दिए गए बयान की निंदा करते हैं.'
← पिछली खबरEsha Gupta Topless: टॉपलेस होकर बालकनी में खड़ी हो गईं ईशा गुप्ता, फैंस देखते रह गए 'नजारा'अगली खबर →Albania: वो मुस्लिम मुल्क जो बना पहला नास्तिक देश, धर्म खत्म करने के लिए मची तबाही
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।