हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
17:5722 नव॰

क्रिसमस पार्टी में छोटी ड्रेस पहनकर पहुंचीं आलिया, लोग बोले- कौन कहेगा 2 महीने पहले मां बनी है

alia bhatt
WhatsApp ↗
आलिया भट्ट बेटी को जन्म देने के बाद पहले जैसी बॉडी पाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। इसका सुबूत वह बीते दिनों एक तस्वीर पोस्ट करके दे चुकी हैं। अब उनकी क्रिसमस पार्टी का लुक चर्चा में है। आलिया भट्ट कुणाल कपूर के यहां क्रिसमस लंच पर पहुंची थीं। वाइट-रेड येलो ड्रेस में वह काफी क्यूट लग रही थीं। उनके लुक में जरा भी बदलाव नहीं दिखा। लोगों ने कमेंट किए हैं कि लग नहीं रहा कि 2 महीने पहले आलिया ने राहा को जन्मद दिया है। वहीं पपराजी के इंस्टाग्राम पर वायरल विडियो में उन्हें फुटवियर के लिए भी ट्रोल किया जा रहा है। क्रिसमस लंच पर क्यूट दिखीं आलिया गॉर्जियस ममा आलिया भट्ट डिलीवरी के बाद बहुत कम मौकों पर दिखाई दी हैं। रीसेंटली उन्हें कुणाल कपूर के क्रिसमस लंच के लिए जाते देखा गया। वह रणबीर कपूर के साथ थीं। आलिया की फिजीक को देखकर ऐसा बिल्कुल नहीं लग रहा था कि हाल ही में उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया है। पैप्स के इंस्टाग्राम पर आलिया का वीडियो पोस्ट किया गया है। इस पर यूजर्स ने तरह-तरह के कमेंट्स किए हैं। Tunisha Sharma से पहले भी सिहरन पैदा कर चुकी है मायानगरी की स्याह हकीकत, मौत को गले लगा चुके हैं कई होनहार कलाकार सास नहीं खिलाती पंजीरियां? विरल भैयानी के इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो पर एक फॉलोअर ने लिखा है, कौन कहेगा कि 2 महीने पहले ही बच्चे को जन्म दिया है। एक और ने लिखा है, इनकी सास इन्हें देसी घी की पंजीरियां नहीं खिलाती बच्चे के बाद। इस वीडियो पर लोगों ने आलिया के फुटवेयर को भी अजीब बताया है। कई लोगों ने लिखा है कि उनकी चप्पलें बड़ी हैं। वहीं एक कमेंट है कि स्कर्ट बड़ी होनी चाहिए थी और चप्पलें छोटी। कड़ी मेहनत कर रही हैं आलिया क्रिसमस पर आलिया ने रणबीर के साथ अपनी फोटो शेयर की है। इसमें उनके पति उनको किस करते दिख रहे हैं। वहीं आलिया ने हाल ही में अपनी तस्वीर पोस्ट की थी। इसमें वह इनवर्सन योगा करती दिख रही हैं। उन्होंने इस पोस्ट में बताया है कि डिलीवरी के बाद जब वर्कआउट शुरू किया तो शुरू के पहले और दूसरे वीक तो वह सांस लेती और वॉक करती रहीं। इससे स्टेबिलिटी और बैलेंस आया। अभी भी इसकी काफी जरूरत है। उन्होंने यह भी लिखा है कि बिना डॉक्टर की सलाह के कोई एक्सरसाइज न करें।  
टैग्स#bollywood#alia bhatt
← पिछली खबरजब मोहम्मद साहब (PBUH) का खत हराक्लियस के दरबार में पढ़ा गया…अगली खबर →Christmas 2022 : भगवान शंकर की नगरी काशी में ईसा मसीह के जन्म का उत्साह, सर्वधर्म समभाव का अनोखा संदेश
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।