हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
18:0622 नव॰

पुलिस विभाग में जवाबदेही की प्रभावी प्रणाली बनाने पर विचार करे सरकार : इलाहाबाद उच्च न्यायालय

barandbench_import_2019_10_Allahabad-High-Court-1
WhatsApp ↗
प्रयागराज :  इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को राज्य सरकार को पुलिस विभाग के भीतर जवाबदेही की एक प्रभावी प्रणाली के लिए नियम बनाने पर विचार करने को कहा। न्यायमूर्ति अजय भनोट ने हत्या के एक मामले में आरोपी और 2014 से जेल में निरुद्ध भंवर सिंह नाम के एक व्यक्ति की जमानत की अर्जी स्वीकार करते हुए यह आदेश पारित किया। अदालत ने कहा, ‘‘निचली अदालतों द्वारा भेजी गई स्थिति रिपोर्ट से पता चलता है कि चूंकि पुलिस अधिकारियों ने समन की तामील नहीं की और समयबद्ध तरीके से तय तिथि पर गवाहों की पेशी नहीं कराई, इसलिए सुनवाई में विलंब होता रहा।’’ समन पहुंचाने में राज्य पुलिस की असमर्थता पर अदालत ने कहा, ‘‘यह एक स्थानिक समस्या है और आपराधिक कानूनी प्रक्रिया में एक बड़ी अड़चन है। इससे लोगों का न्याय तंत्र में भरोसा घटता है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ सकते।’’ त्वरित सुनवाई के महत्व पर अदालत ने कहा, ‘‘भारत के संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत त्वरित सुनवाई के आरोपी के अधिकार का हनन किया जा रहा है और पुलिस विभाग की इन विफलताओं के परिणाम स्वरूप जमानत का अधिकार बाधित किया जा रहा है।’’
← पिछली खबरगुटखा प्रचार: अदालत ने भेजा केन्द्रीय कैबिनेट सचिव तथा केन्द्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण की मुख्य आयुक्त को नोटिसअगली खबर →इस रक्षाबंधन अपने भाई-बहन को गिफ्ट करें ये शानदार उपहार, जेब पर नहीं पड़ेगी मार
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।