हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
19:0422 नव॰

'इस बेबसी से अच्छा तो मर जाती', जिंदगी- मौत के बीच झूल रहे अमिताभ से मिलने के लिए छटपटा रही थीं रेखा, नहीं मिली इजाजत

amitabh_bachchan
WhatsApp ↗
26 जुलाई 1982 को अमिताभ बच्चन बैंगलोर यूनिवर्सटी के कैंपस में मनमोहन देसाई की फिल्म कुली (1983) की शूटिंग कर रहे थे. शूटिंग के दौरान जिस विलेन की पिटाई अमिताभ बच्चन को करनी थी वो नए कलाकार पुनित इस्सर थे. जोकि मार्शन आर्ट्स में चौथी डिग्री की ब्लैक बेल्ट हासिल कर चुके थे. वो एक बहुत ही सामान्य सा एक्शन था जिसकी वे 7 बार रिहर्सल कर चुके थे. इसके बाद फाइनल टेक हुआ. पुनीत को वो एक-एक पल याद है. अमित जी बहुत जोश में थे. बकौल पुनित जैसा कि कहा गया था मुझे बिग बी को पंच मारना था. मैंने पंच मारने की एक्टिंग की और उन्हें उठाकर ज़मीन पर पटक दिया. लेकिन अमित जी उछलकर दूसरी तरफ टेबल से गिर गए. अमिताभ ने तुरंत कहा- मुझे लग गई. लेकिन पुनीत से कहा- रिलैक्स. शूटिंग में ऐसा होता रहता है. हम बस फिल्मी फाइट ही तो कर रहे थे. यासिर उस्मान की किताब के मुताबिक अमिताभ उठे और वहां से चले गए. फिल्म की शूटिंग चलती रही. लेकिन किसी को ये अंदाजा भी नहीं था कि ये चोट कितनी गंभीर थी. अमिताभ लगातार दर्द में थे. अस्पताल में जांच हुई तो पता चला कि आंतों में चोट लगी है. बैंगलोर में उनकी ऑपरेशन किया गया. लेकिन उनकी हालत गंभीर थी. पूरे देश में खबर फैल चुकी थी कि उनके प्रिय एक्टर को चोट लगी है और उनकी हालत गंभीर है. Social Media पर करोड़ों कमाती हैं बॉलीवुड हसीनाएं हर जगह उनकी सलामती की दुआ मांगी जाने लगी. उन्हें मुंबई के कैंडी हॉस्पिटल में ले जाया गया. जहां वे लगभग कोमा में थे. एक ट्यूब को उनके गले में डाला गया और सीने में रेस्पिरेटर से उन्हें सांस दी जा रही थी.    
← पिछली खबरवेस्ट यूपी में जाट-मुस्लिम गठजोड़ को मजबूत नहीं होने देगी बीजेपी, लोकसभा चुनाव के पहले खेला नया दांवअगली खबर →प्रमोशन पाने के लिए बेताब हुआ हसबैंड, बीवी पर डाला बॉस के साथ सोने का दबाव!
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।