LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
रविवार, 23 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
10:1423 अग॰

स्वर्ण मंदिर के पास हुए धमाके के बाद अब अमृतसर पुलिस एक्शन मोड में

Amritsar police in action mode after blast near Golden Temple
पंजाब के अमृतसर में 36 घंटों में हुए दो धमाकों के बाद इलाके में दहशत फैल गई है. इस धमाके के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है ताकी कोई अपरिय घटना न घटे. आज पूरे पंजाब में ऑपरेशन विजिल शुरू किया गया है. जिनका लक्ष्य ड्रग तस्कर, असामाजिक तत्त्व व शरारती अनसर होंगे. जिसमें राज्य पुलिस के आला अधिकारी 28 एसएसपी ऑफिस और कमिश्नरेट के दायरे में आने वाले क्षेत्र में बड़े स्तर पर कार्रवाई कर रहे हैं. इस पूरे ऑपरेशन की निगरानी स्पेशल DGP लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला रख रहे हैं. स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने कहा कि पंजाब की कानूनी व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के मकसद से इस ऑपरेशन विजिल लॉन्च किया गया है. इसमें ऑपरेशन के तहत स्पेशल नाके लगाए गए हैं. साथ ही फ्लैग मार्च भी निकाले जाएंगे और पंजाब में संवेदनशील जगहों को आइडेंटिफाई किया गया है, जहां सर्च अभियान भी चलाया जाएगा. स्पेशल DGP अर्पित शुक्ला ने कहा कि इस ऑपरेशन के दौरान सभी स्पेशल DG, ADGP, IG, डीआईजी रैंक के अधिकारी फील्ड में उतरे हैं. शहरों में एक-एक अधिकारी को डिप्यूट किया गया है. यही पूरे ऑपरेशन को लीड कर रहे हैं.
← पिछली खबरएमपी के बाद अब यूपी में भी 'द केरल स्टोरी' टैक्स फ्री, CM योगी भी देखेंगे फिल्मअगली खबर →UP में टैक्स फ्री हुई 'The Kerala Story', बीजेपी युवा मोर्चा ने सीएम योगी का किया धन्यवाद
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।