हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
20:1722 नव॰

एमपी के बाद अब यूपी में भी 'द केरल स्टोरी' टैक्स फ्री, CM योगी भी देखेंगे फिल्म

CM Yog
WhatsApp ↗
लखनऊ. मध्यप्रदेश के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी ‘द केरल स्टोरी’ (The Kerala Story) मूवी टैक्स फ्री होगी. सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मूवी को टैक्स फ्री करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही सीएम योगी (CM Yogi) अपनी कैबिनेट के साथ इस फिल्म को देखेंगे. जानकारी के अनुसार, इससे पहले मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार ने द केरल स्टोरी फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया था. अब योगी सरकार ने भी ऐसा ही फैसला किया है. हालांकि, फिल्म को लेकर विवाद भी हो रहा है. उधऱ, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में इस फिल्म को दिखाने पर रोक लगा दी गई है. पश्चिम बंगाल में ममता सरकार ने भी फिल्म को बैन कर दिया है. इससे पहले, तमिलनाडु में फिल्म के शो कैंसिल कर दिए गए थे. केंद्रीय मंत्री सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बंगाल में फिल्म को बैन करने पर ममता सरकार पर निशाना साधा था. अनुराग ने कहा कि पश्चिम बंगाल फिल्म को बैन करके अन्याय कर रहा है. वहां हाल ही में मासूम बच्ची की रेप के बाद हत्या हुई, लेकिन इस पर ममता बनर्जी कुछ नहीं बोलती हैं. लेकिन फिल्म को बैन कर रही हैं. अनुराग ठाकुर ने कहा कि तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति का यह खेल भारत की बेटियों की ज़िंदगी की बर्बाद कर रहा है. गौरतलब है कि रिलीज से पहले ही फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ विवादों में घिर गई थी. अदा शर्मा की इस फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से ही फिल्म को लेकर बवाल मचा गया था और मामला कोर्ट तक पहुंच गया, हालांकि बवाल के बीच फिल्म अच्छी खासी कमाई भी कर रही है. फिल्म के निर्माता विपुल शाह ने बंगाल में फिल्म के बैन करने पर कहा, ‘अगर उन्होंने ऐसा किया है, तो हम कानूनी कार्रवाई करेंगे. कानून के प्रावधानों के तहत जो भी संभव होगा, हम लड़ेंगे.’ विपुल शाह ने इसके साथ ही कहा, ‘हमारी फिल्म आतंकवाद पर है, जिसमें तीन लड़कियों की कहानी है. यह प्रॉब्लम सिर्फ इंडिया का नहीं है, पूरी दुनिया से लड़कियां जाती हैं.’
← पिछली खबरपाकिस्तान में चार प्रमुख आतंकियों की हत्या, आईएसआई बदल रहीं ठिकानाअगली खबर →स्वर्ण मंदिर के पास हुए धमाके के बाद अब अमृतसर पुलिस एक्शन मोड में
KEEP READING

आगे क्या पढ़ें

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?01

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत02

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती03

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता04

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी05

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार06

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार

KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।