LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
रविवार, 23 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
20:5323 अग॰

एआर रहमान ने पत्नी को मंच पर हिंदी में बोलने से रोका, कहा- तमिल बोलो

AR rahman
संगीतकार एआर रहमान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एआर रहमान अपनी पत्नी सायरा बानो के साथ नजर आ रहे हैं। बता दें, ये वीडियो विकटन सिनेमा अवॉर्ड शो का है, जहां हाल ही में एआर रहमान को सम्मानित किया गया था। इस वीडियो में एआर रहमान अपनी पत्नी से हिंदी में नहीं बल्कि तमिल में बात करने के लिए कह रहे हैं। ऐसे होती है वीडियो की शुरुआत वीडियो की शुरुआत में एआर रहमान, अवॉर्ड रिसीव करने के बाद अपनी पत्नी सायरा बानो को धन्यवाद कहते हैं और फिर उन्हें स्टेज पर आमंत्रित करते हैं। सायरा स्टेज पर जाकर एआर रहमान को गले लगाकर बधाई देती है। वहीं एआर रहमान अपनी पत्नी से दो शब्द कहना का आग्रह करते हैं। लेकिन, वह ये भी कहते हैं कि उन्हें मौजूदा दर्शकों को हिंदी में नहीं बल्कि तमिल में संबोधित करना होगा। ये सुनकर सायरा असहज हो जाती है। सायरा ने ऐसे संभाली बात सायरा मुस्कुराते हुए कहती हैं, "क्षमा करें, मैं तमिल में इतनी फ्लूएंट नहीं हूं। कृपया मुझे क्षमा करें। मैं बेहद खुश और उत्साहित हूं क्योंकि उनकी आवाज मुझे बहुत पसंद है। मुझे उनकी आवाज से प्यार हो गया है। मुझे बस यही कहना है।" बता दें, इंडस्ट्री में काम करने और कई भाषाओं में संगीत का निर्माण करने के बावजूद, एआर रहमान ने जब तमिल भाषा को प्राथमिकता दी तब हर कोई हैरान रह गया। https://khaberhindi.com/priyanka-chopra-and-nick-jonas-latest-photoshoot/ 19 साल पहले हुई थी एआर रहमान की शादी रहमान और सायरा ने 1995 में शादी की थी। उनकी शादी उनकी मां ने तय की थी। उन्होंने कई साल पहले सिमी गरेवाल के चैट शो में कहा था, “ईमानदारी से कहूं तो मेरे पास दुल्हन की तलाश करने का समय नहीं था। लेकिन, मुझे पता था कि ये मेरे लिए शादी करने का सही समय है। मैं 29 साल का था और मैंने अपनी मां को बताया। मैंने कहा, 'मेरे लिए दुल्हन खोजो'। तो बस वह मेरे लिए सायरा जैसी दुल्हन लेकर आ गईं।
टैग्स#ar rahman#tamil
← पिछली खबरपाकिस्तान को फटकार, अगले महीने अहम बैठक; क्या मिलेंगे जयशंकर और बिलावल?अगली खबर →शुभमन गिल ने इंस्टा पोस्ट में किया अर्जुन तेंदुलकर को टैग, फैन्स के कमेंट्स ऐसे कि नहीं रुकेगी हंसी
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।