हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
19:4522 नव॰

अच्छी खबर : Assam AIIMS अगले साल से होगा शुरू, गुवाहाटी-एम्स पर सीएम सरमा ने दिया बड़ा बयान

assam aiims
WhatsApp ↗
Assam AIIMS मेडिकल वर्ल्ड के मायने में पूर्वोत्तर के लिए वरदान बन सकता है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि गुवाहाटी के चांगसारी में बनने वाले अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का औपचारिक उद्घाटन अगले साल किया जाएगा। गुवाहाटी के नामघर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरमा ने कहा, एम्स गुवाहाटी का औपचारिक रूप से उद्घाटन किया जाएगा और यह 2023 में चालू होगा। विशेष रूप से, यह पहला एम्स है जो असम में कार्यात्मक हो जाएगा। सरमा ने अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र जलुकबारी के लिए कुछ परियोजनाओं की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री के अनुसार, चांगसारी और रंगमहल में मॉडल स्कूल के साथ जलुकाबाड़ी क्षेत्र में 10 उच्च विद्यालय स्थापित किए जाएंगे। सरमा ने यह भी कहा कि पलासबाड़ी-सुआलकुची पुल का निर्माण अगले साल शुरू होगा। सरायघाट में एक नया पुल भी बनेगा, जिसके लिए जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। रविवार को सीएम सरमा ने जलुकबाड़ी के उन मेधावी छात्रों को सम्मानित किया, जिन्होंने इस वर्ष 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण की है। --आईएएनएस
← पिछली खबरAsrani in Sholey : अंग्रेजों के जमाने के जेलर ने बताया किरदार का हिटलर कनेक्शन, एक्टिंग स्कूलों में आज भी आती है हिटलर की आवाजअगली खबर →महाराष्ट्र ने बंद की कर्नाटक के लिए बस सेवा, अब शरद पवार ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।