LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
सोमवार, 24 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
14:1024 अग॰

30 ईएसआईसी अस्पतालों में कीमोथेरेपी की सेवा शुरू

chemotherapy-centre-in-navi-mumbai
नयी दिल्ली : सरकार ने देश भर में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के 30 अस्पतालों में कीमोथेरेपी की सुविधा शुरू की है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति से यह जानकारी मिली। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने बृहस्पतिवार को नयी दिल्ली में ईएसआईसी मुख्यालय में ईएसआई निगम की 191वीं बैठक के दौरान कीमोथेरेपी सेवा की शुरुआत की। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस सेवा की शुरुआत होने से बीमाधारक कर्मचारी एवं उन पर आश्रित लोग आसानी से कैंसर के बेहतर उपचार की सुविधा पा सकेंगे। मंत्री ने नियंत्रण कक्ष के साथ ईएसआईसी के डैशबोर्ड (विभिन्न स्त्रोतों से मिले आंकड़ों के अवलोकन का माध्यम) का भी उद्घाटन किया जिससे संसाधनों और ईएसआईसी अस्पतालों में बिस्तर की बेहतर निगरानी सुनिश्चित हो पाएगी। इसके अलावा निर्माणाधीन परियोजनाओं एवं अन्य चीजों के बारे में जानकारी मिलती रहेगी। बैठक के दौरान मंत्री ने 15 नए ईएसआईसी अस्पताल, 78 ईएसआईसी औषधालय स्थापित करने और असम के बेलटोला, तमिलनाडु के चेन्नई स्थित के. के. नगर तथा हरियाणा के फरीदाबाद में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में बिस्तरों की संख्या बढ़ाने को भी सैद्धांतिक मंजूरी दी।
← पिछली खबरआदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने का मामला सामने आयाअगली खबर →दिल्ली में शिक्षक की हत्या के आरोप में किशोर हिरासत में
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।