हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
20:4422 नव॰

Ayodhya, स्वामी प्रसाद मौर्य का सर कलम करने पर इनाम की घोषणा

Ramcharitmanas row
WhatsApp ↗
Ayodhaya, अयोध्या में तपस्वी छावनी के प्रधान पुजारी महंत परमहंस दास ने समाजवादी पार्टी (सपा) के एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य का सिर कलम करने के लिए इनाम देने की घोषणा की है। रामचरितमानस पर अपनी टिप्पणी के बाद से मौर्य विवादों में घिर गए हैं।
महंत ने हाल ही में रामचरितमानस पर टिप्पणी के लिए बिहार के मंत्री चंद्रशेखर की जीभ काटने वाले को 10 करोड़ रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की थी। दोनों नेताओं की इस टिप्पणी से हिंदू धर्मगुरुओं में नाराजगी है और बीजेपी ने मौर्य को पार्टी से बर्खास्त करने की मांग की है।
इस बीच तुलसीदास के रामचरितमानस के कुछ चौपाइयों पर सवाल उठाने पर सपा नेता मौर्य ने अपने सिर पर इनाम की घोषणा करने के लिए महंतों को आड़े हाथ लिया।
Maharashtra: पता नहीं आंबेडकर और उद्धव ठाकरे के बीच क्या चल रहा है? वीबीए से गठबंधन पर बोले शरद पवार उन्होंने कहा, अगर किसी अन्य धर्म के किसी व्यक्ति ने इस तरह की घोषणा की होती, तो उसे आतंकवादी करार दिया जाता। अब अगर संत और महंत मेरे सिर पर इनाम की घोषणा कर रहे हैं, तो क्या उन्हें आतंकवादी नहीं कहा जाना चाहिए? रामचरितमानस में कुछ चौपाइयों पर अपने बयान को दोहराते हुए मौर्य ने कहा, क्या मैंने कुछ गलत कहा है कि मुझे अपना बयान वापस लेना चाहिए? मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं, लेकिन किसी भी धर्म या किसी व्यक्ति का अपमान करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। मेरी मांग केवल यह है कि महिलाओं, आदिवासियों, दलितों और पिछड़े वर्गों के प्रति अपमानजनक कुछ छंदों को हटा दिया जाना चाहिए। ========================================================================================================================================================= [caption id="attachment_17589" align="alignright" width="300"]santosh add Khaber Hindi Advertorial[/caption] [caption id="attachment_17593" align="alignright" width="300"]santosh add Khaber Hindi Advertorial[/caption] [caption id="attachment_8296" align="alignright" width="300"]ravish add Khaber Hindi Advertorial[/caption] [caption id="attachment_16569" align="alignnone" width="300"]rajendra add Khaber Hindi Advertorial[/caption]
← पिछली खबरMaharashtra: पता नहीं आंबेडकर और उद्धव ठाकरे के बीच क्या चल रहा है? वीबीए से गठबंधन पर बोले शरद पवारअगली खबर →Gujarat Paper Leak : पंचायत जूनियर क्लर्क भर्ती परीक्षा स्थगित, 9.50 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने कराया था पंजीकरण
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।