हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
20:1422 नव॰

Gujarat Paper Leak : पंचायत जूनियर क्लर्क भर्ती परीक्षा स्थगित, 9.50 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने कराया था पंजीकरण

Gujarat Paper Leak
WhatsApp ↗
Gujarat Paper Leak के कारण गुजरात पंचायत जूनियर क्लर्क भर्ती परीक्षा स्थगित कर दी गई है। गुजरात सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पंचायत जूनियर क्लर्क भर्ती परीक्षा जो 29 जनवरी को सुबह 11 बजे होने वाली थी। पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद परीक्षा स्थगित करनी पड़ी। गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड, गांधीनगर की तरफ से जारी बयान में कहा गया, "पुलिस द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर एक संदिग्ध इसम को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से उपरोक्त परीक्षा के प्रश्न पत्र की एक प्रति मिली। आपराधिक पुलिस कार्रवाई और आगे की जांच की जा रही है। परीक्षा जल्द से जल्द नए सिरे से आयोजित की जाएगी, बोर्ड जल्द ही तारीख की घोषणा करेगा। बोर्ड की तरफ से कहा गया, सभी उम्मीदवारों से अनुरोध है कि परीक्षा स्थगन की सूचना पर ध्यान दें। प्रत्येक उम्मीदवार को उपरोक्त कारणों से परीक्षा केंद्र पर न जाने की सलाह दी जाती है। परीक्षा नए सिरे से आयोजित होगी, जिसकी तिथि बोर्ड जल्द ही घोषित करेगा। परीक्षा देने जामनगर केंद्र पहुंचे छात्रों और उनके अभिभावकों ने दोषियों के खिलाफ सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए निराशा और गुस्सा जाहिर किया। मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जामनगर में कुल 26,882 छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। परीक्षा के लिए 9.50 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें पूरे गुजरात में 7 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के परीक्षा में बैठने की उम्मीद थी। उम्मीदवारों के लिए जीएसआरटीसी बसों में मुफ्त वापसी यात्रा की घोषणा भी की गई थी। ========================================================================================================================================================= [caption id="attachment_17589" align="alignright" width="300"]santosh add Khaber Hindi Advertorial[/caption] [caption id="attachment_17593" align="alignright" width="300"]santosh add Khaber Hindi Advertorial[/caption] [caption id="attachment_8296" align="alignright" width="300"]ravish add Khaber Hindi Advertorial[/caption] [caption id="attachment_16569" align="alignnone" width="300"]rajendra add Khaber Hindi Advertorial[/caption]
← पिछली खबरAyodhya, स्वामी प्रसाद मौर्य का सर कलम करने पर इनाम की घोषणाअगली खबर →Joshimath Land Subsidence : 863 इमारतों में दरार, 300 से अधिक प्रभावित परिवारों को 4 करोड़ रुपये की तत्काल मदद भेजी गई
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।