हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
15:3622 नव॰

Bihar,10 वीं राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग चैम्पियनशिप 2024 का समापन

bihar
WhatsApp ↗
Bihar, दसवां राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन लखीसराय गांधी मैदान अवस्थित खेल भवन में आज 11 अगस्त 2024 को किया गया। यह एक दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न कुल 21 जिला से लगभग 150 से अधिक प्रतिभागी ने प्रतियोगिता में भाग लिया। इस प्रतियोगिता का संचालन सुबोध कुमार यादव राज्य महासचिव ग्रेपलिंग संघ बिहार के देखरेख में किया। जबकि समस्त प्रतियोगिता का आयोजन अध्यक्ष सह ग्रेपलिंग संघ लखीसराय के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार भारती के दिशा-निर्देशन एवं ग्रेपलिंग संघ लखीसराय के महासचिव मनीष कुमार के संचालन में प्रतियोगिता को अंतिम रूप दिया गया। रविवार को सुबह 09:00 से मैच प्रारंभ होकर करीब संध्या 5.30 बजे तक चला, जिसमें श्रोताओं ने भरपूर आनंद उठाया और खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया। वहीं प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी महोदय द्वारा इस विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। वहीं जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सह जिला खेल पदाधिकारी महोदय द्वारा राज्य के विभिन्न जिला से आए टीम मैनेजर कोच टेक्निकल टीम एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर ए प्रशंसा किया अपना आशीर्वचन प्रदान किया। वहीं जिला महासचिव मनीष कुमार द्वारा अतिथियों का चैंपियनशिप मैच एवं ट्रॉफी बुके देकर सम्मानित किया गया। जबकि ग्रेपलिंग संघ लखीसराय के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार भारती द्वारा सभी खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जबकि ग्रेपलिंग संघ लखीसराय के संयुक्त सचिव एवं उपाध्यक्ष ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ी खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया गया। लखीसराय जिला से दो गोल्ड चार सिल्वर और एक ब्रांच मेडल लिया गया है। भोजपुरी आज ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में प्रथम स्थान ओवरऑल भोजपुर जिला दूसरा स्थान पटना जिला एवं तीसरा स्थान सिवान जिला में प्राप्त किया। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों जिसमें, सिवान सहरसा सुपौल बेगूसराय पटना लखीसराय भागलपुर बांका मुंगेर, गया नवादा शेखपुरा ,जमुई सहित अन्य कई जिला के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया,और अपने जिले के लिए अपना मेडल जीता। इस अवसर पर लखीसराय ग्रेपलिंग संघ के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार भारती जिला महासचिव मनीष कुमार जिला संयुक्त सचिव सुनील कुमार शर्मा जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार रवि कुमार रंजीत कुमार यादव सूरज कुमार रोशन कुमार बिट्टू कुमार आदि कई सदस्य मौजूद रहे।
← पिछली खबरKashi Vishwanath Dham के पास दो मकान धराशायी, 8 लोग दबे, रेस्क्यू जारीअगली खबर →Varanasi, 36 वीं वाहिनी पीएसी के जवानों ने निकाली पैदल तिरंगा यात्रा
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।