हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
18:2022 नव॰

International Yoga Day, रामनगर पीएसी परेड ग्राउंड में जवानों ने किया योग

WhatsApp Image 2024-06-21 at 10.00.19 AM
WhatsApp ↗
International Yoga Day,  10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर रामनगर पीएसी में सेनानायक डॉ अनिल कुमार पाण्डेय के निर्देशन में वाहिनी परेड ग्राउंड में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस योग शिविर में पीएसी के जवानों ने खुद को स्वस्थ रखने के लिए योग के विभिन्न आसन सीखें। योग गुरु जितेंद्र कुमार सिंह ने सूर्य नमस्कार, अनुलोम-विलोम, कपालभाति, अर्धचक्रासन, ताड़ासन, भ्रामरी प्राणायम, भस्त्रिका प्राणायाम, तितली आसन, वज्रासन, सर्वांगासन , नौकासन, पवनमुक्त आसन, वृक्षासन, शवासन, हास्य योग एवं विभिन्न प्रकार के योगाभ्यास और प्राणायाम जवानों को करवाया। इसके साथ ही उनके लाभ के बारे में बताया। योग गुरु के बताए गए आसान को योग शिविर में शामिल वाहिनी के जवानों ने विधिवत किया। इस अवसर पर सेनानायक अनिल कुमार पांडेय ने योग का जीवन को स्वस्थ रखने के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि हमारे शरीर के सारे रोग एवं विकार योग के द्वारा ठीक हो सकते हैं, इसके लिए हमें योग को नियमित दिनचर्या में शामिल करना होगा। योग शिविर के समाप्ति पर सेनानायक अनिल कुमार पांडेय ने योग गुरु जितेंद्र कुमार सिंह को अंगवस्त्र एवं अन्य भेंट देकर सम्मानित किया। इस दौरान सहायक सेनानायक  राजेश कुमार, शिविरपाल कैलाश नाथ यादव, सूबेदार मेजर भगवान सिंह यादव समेत वाहिनी के समस्त अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
टैग्स#Ramnagar PAC#yoga day
← पिछली खबरभीषण गर्मी में Ramnagar PAC में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्थाअगली खबर →बुद्धिमान वही जो इहलोक में रहते अपना परलोक भी सुधार ले- शङ्कराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।