LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
रविवार, 23 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
16:3323 अग॰

Nitish Kumar ने कैबिनेट की बैठक बुलाकर कई अहम फैसले लिए, सरकारी सेवकों पर दिखाई सख्ती

Caste Census JDU
बिहार की राजधानी पटना में मुख्य सचिवालय में सीएम Nitish Kumar की अध्यक्षता कैबिनेट बैठक हुई। बैठक में कुल 31 एजेंडों पर कैबिनेट की मुहर लगी। नीतीश कैबिनेट ने बिहार पुरातत्व एवं संग्रहालय सेवा नियामावली 2022 के गठन को स्वीकृति दे दी। जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता प्रेम प्रकाश को सरकार के आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। शराब से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए सरकार ने 8 अतिरिक्त विशेष कोर्ट स्थापित करने के लिए विभिन्न कोटि के 72 पदों के सृजन को स्वीकृति दी। पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामलों के निष्पादन के लिए गठित किए जाने वाले 54 विशेष अदालतों के लिए विभिन्न कोटि के कुल 432 पदों के सृजन को स्वीकृति दी गई। सरकार ने खगड़िया में तैनात वाणिज्य कर विभाग के तत्कालीन उपायुक्त शशिकांत चतुर्वेदी को रिश्वत लेने के आरोप में सेवा से बर्खास्त किया। कैबिनेट ने राज्य के सभी पैक्सों को कंप्यूटरीकृत करने के लिए केंद्रांश के रूप में 149 करोड़ 40 लाख रुपए और राज्यांश के रूप में 99 करोड़ 60 लाख रुपए यानी कुल 249 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी। वहीं सरकार ने बिहार सरकारी सेवक नियमावली 2011 को निरसित करते हुए बिहार सरकारी सेवक नियामावली 2022 के गठन को मंजूरी दी है। नीतीश कैबिनेट ने शराबी डॉक्टर पर कार्रवाई करते हुए पटना प्रमंडल के तत्काली क्षेत्रीय अपर निदेशक डॉ जनार्दन प्रसाद सुकुमार को सेवा से बर्खास्त कर दिया। डॉ जनार्दन प्रसाद सुकुमार को एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान शराब के नशे में एक महिला के साथ कमरे में पकड़ा गया था। वहीं बिना अनुमति के लंबे समय से अनुपस्थित रहने पर औरंगाबाद के रेफरल अस्पताल, हसपुरा के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार को सेवा से बर्खात किया गया है। रिपोर्ट-- एहतेशाम फरीदी
टैग्स#nitish kumar
← पिछली खबरमौजूदा समय के इन तीन बैटर्स को बॉलिंग करना चाहते हैं Saqlain Mushtaq, लिस्ट में एक पाकिस्तानी और दो भारतीय शामिलअगली खबर →Lucknow में इंटरनेशनल होम्योपैथिक सेमिनार, डॉक्टरों को मिलीं उपाधियां, डॉ पीके मुखर्जी को विशेष सम्मान
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।