खेल
मौजूदा समय के इन तीन बैटर्स को बॉलिंग करना चाहते हैं Saqlain Mushtaq, लिस्ट में एक पाकिस्तानी और दो भारतीय शामिल

मौजूदा समय के बेस्ट बल्लेबाजों की बात की जाए तो इस लिस्ट में भारत के विराट कोहली, पाकिस्तान के बाबर आजम, न्यूजीलैंड के केन विलियमसन, ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और इंग्लैंड के जो रूट शामिल किया जाता है। पाकिस्तान के मौजूदा हेड कोच और पूर्व स्पिनर Saqlain Mushtaq से जब पूछा गया कि मौजूदा समय के टॉप बैटर्स में से किन तीन के खिलाफ वह गेंदबाजी करना पसंद करेंगे, तो उन्होंने इस लिस्ट में भारतीय जबकि एक पाकिस्तानी खिलाड़ी का नाम लिया।
स्पोर्ट्सकीड़ा पर सकलैन मुश्ताक ने इस लिस्ट में विराट कोहली, रोहित शर्मा और बाबर आजम को शामिल किया। विराट कोहली टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रह चुके हैं, जबकि रोहित शर्मा मौजूदा कप्तान हैं, वहीं बाबर आजम पाकिस्तान के कप्तान हैं। रोहित को लिमिटेड ओवर फॉर्मेट का बेस्ट बल्लेबाज माना जाता है, जबकि विराट कोहली को तीनों फॉर्मेट का बेस्ट बल्लेबाज कहा जाता है। विराट कोहली और बाबर आजम की तुलना भी काफी बार होती रही है।
'नहीं बता सकता वह टेस्ट क्रिकेट में सफल होगा या नहीं,' Suryakumar Yadav के साथी खिलाड़ी ने ऐसा कहकर चौंकाया
सकलैन मुश्ताक पाकिस्तान की ओर से 49 टेस्ट और 169 वनडे इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं, इस दौरान उनके खाते में कुल 208 टेस्ट और 288 वनडे इंटरनेशनल विकेट दर्ज हैं। सकलैन मुश्ताक ने 1995 में पाकिस्तान के लिए अपना डेब्यू मैच खेला था, जबकि 2004 में उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था।
KEEP READING
आगे क्या पढ़ें
01बस 5 क्रिकेटर ही कर पाएं हैं यह कारनामा, 1 भारतीय भी शामिल
02IND vs AUS Final: 51 नारियल वाला टोटका दिलाएगा टीम इंडिया को वर्ल्ड कप
03पाकिस्तान के सबसे ज्यादा पिटाई खाने वाले गेंदबाज
04सबसे ज्यादा ODI मैच इन ग्राउंड्स पर खेले गए
05द्वितीय एशियाई खेलों में अमित इन्सां करेंगे भारतीय वॉलीबॉल टीम का नेतृत्व
06