LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
रविवार, 23 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
10:1323 अग॰

पेट पर लात मारो और धंधे उजाड़ दो... 'Pathaan' में दीपिका की भगवा बिकिनी विवाद पर बोलीं बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा

pathan
BJP MP Sadhvi Pragya on Pathaan Movie: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की अगले साल आने वाली फिल्म 'पठान' के शीर्षक और उसके पहले गाने 'बेशर्म रंग' पर पैदा हुआ विवाद खत्म नहीं हो रहा है। पहले मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने चेतावनी दी और अब भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ने पठान के खिलाफ बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि यदि आप सच्चे हिंदू हैं, तो फिर 'पठान' फिल्म को नहीं देखेंगे। उन्होंने जनता से अपील की कि इनके पेट पर लात मारो और धंधे उजाड़ दो। बीजेपी सांसद ने यह भी कहा कि भगवा का अपमान करने वालों का मुंह तोड़कर हाथ में रख दिया जाएगा। 'पठान' फिल्म में जिस तरह से भगवा का अपमान किया गया। मैं अपील करती हूं कि कभी भी इस फिल्म को नहीं देखेंगे। अगर सच्चे हिंदू हैं और अपने रक्त पर अभिमान है तो इस फिल्म को नहीं चलने देंगे। बीजेपी सांसद ने आगे कहा कि हिंदुओं को बोलने की स्वतंत्रता नहीं है। जब से पीएम मोदी का शासन आया, तब से हिंदू जीवित अवस्था में मानने लगे हैं, लेकिन अब भी प्रतिकार करने की हिम्मत नहीं होती है। मैं कहती हूं कि जिसने भगवा का अपमान किया, उसको बीजेपी और जनता ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। अब भगवा को कोई अपमानित करेगा, तो उसका मुंह तोड़कर हाथ में रखने की हिम्मत रखी जाती है। सनातन जिंदा हैं। Kiara Advani ने फिर बढ़ाईं दिलों की धड़कनें, बैकलेस पहन यूं इतराईं कि कड़कड़ाती ठंड में बढ़ा दी गर्मी भगवा त्याग, बलिदान का प्रतीक है। हमारे देश, भगवा, संन्यासियों को कभी अपमानित करने की कोशिश की गई तो कोई भी नहीं बचेगा और उसे कभी छोड़ेंगे नहीं। उन्होंने आगे कहा, ''हिंदू अब पीछे नहीं है। बहुत भगवा का अपमान सहन कर लिया। अब अपमान कभी नहीं हो पाएगा। भगवा को बेशर्म कहने वाले को सावधान करती हूं। मैं जनता से अपील करती हूं कि इनके पेट पर लात मारो और धंधे को उजाड़ दो। इनकी कोई भी फिल्म नहीं देखिए। अब ये लोग बच नहीं पाएंगे और इन्हें छोड़ेंगे नहीं।''
← पिछली खबरक्या Kashi Vishwanath Mandir स्थापना के समय 100 साल ही मांगी गई आयु ? किन आक्रांताओं के निशाने पर रहा आस्था-विश्वास का यह केंद्र ?अगली खबर →पाक दूतावास के बाहर भाजपा का प्रदर्शन, PM Modi पर किया था निजी हमला
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।