हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
17:2722 नव॰

सेंट्रल माली में सैन्य ठिकाने के पास कार में विस्फोट, कम से कम 10 लोगों की मौत

bomb-blast
WhatsApp ↗
पश्चिमी अफ्रीकी देश माली में एक सैन्य ठिकाने के पास शनिवार को हुए हमले में कम से कम 10 लोग मारे गए हैं और दर्जनों अन्य घायल हो गए हैं। माली की सेना ने यह जानकारी दी। सेना के प्रवक्ता कर्नल सोलेमेन डेम्बेले ने 'द एसोसिएटेड प्रेस' को बताया कि मध्य माली के मोप्ती क्षेत्र के सेवरे शहर में एक सैन्य शिविर के पास एक कार में बम विस्फोट हुआ, जिसमें कई घर तबाह हो गए और कई लोग मारे गए। उन्होंने बताया कि इस सैन्य ठिकाने को पहले भी निशाना बनाया जा चुका है, लेकिन यह इस साल का सबसे बड़ा हमला है। सेवरे के लोगों ने कहा कि वे मस्जिद में सुबह की नमाज के लिए जा रहे थे, तभी उन्होंने तेज धमाका सुना। इलाके के एक ग्रामीण ओस्मान डायलो ने कहा, “हमने गोलियों की आवाज सुनी। वहां पूरी तरह से भ्रम की स्थिति थी।” https://khaberhindi.com/sudan-gold-mine/ वहीं, एक अन्य घटना में माली की राजधानी बमाको में शनिवार को एक अभियान से लौटते वक्त एक सैन्य हेलीकॉप्टर रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि हादसे में कोई हताहत हुआ है या नहीं। सेना ने कहा कि स्थिति का आकलन किया जा रहा है.
टैग्स#blast#blast in mali
← पिछली खबरसलमान खान का लकी ब्रेसलेट बदलेगा आमिर की फूटी किस्मत? ब्लॉकबस्टर हिट होगी अगली फिल्म!अगली खबर →Sachin Tendulkar: शारजाह की मैच विनिंग पारी की सिल्वर जुबली आज, अकेले दम पर जिताया क्वालिफायर
KEEP READING

आगे क्या पढ़ें

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?01

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत02

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती03

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता04

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी05

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार06

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार

KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।