हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
19:3122 नव॰

BHU South Campus में NSS द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

BHU south campus
WhatsApp ↗
BHU South Campus Varanasi, राजीव गांधी दक्षिणी परिसर बरकछा (Rajiv Gandhi South Campus Barkachha) के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा 7 दिवसीय विशेष शिविर के पांचवे दिन राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाइयों द्वारा रक्तदान अभियान का आयोजन किया गया। इस शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़ कर रक्तदान किया। प्रो. आशीष सिंह ने मालवीय जी की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर शिविर का शुभारंभ किया। डॉ आशुतोष कुमार सिंह ने शिविर में आये हुए लोगो को बताया गया कि रक्त का दान शरीर के लिए लाभदायक है। रक्तदान करना तमाम बीमारियों से सुरक्षित रखता है। https://khaberhindi.com/rahul-gandhi-hawa-nikal-gayi-kya-pretend-pressman/ स्वयं सेवकों ने कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ विनीता सिंह व डॉ त्रिभूवन नाथ के निर्देशन में ओल्ड लेक्चर थियेटर कॉम्प्लेक्स में रक्तदान किया। 122 दाताओं ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया, जिसमें से 77 दाताओं ने रक्तदान किया जबकि 45 दाताओं को चिकित्सकों ने विभिन्न कारणों से रक्तदान से वंचित कर दिया। https://khaberhindi.com/sukesh-letter-to-jacqueline/   रक्तदान का संचालन डॉ त्रिभुवन नाथ ने किया। उन्होने कहा कि, रक्तदान शिविर में आए लोगों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा की रक्तदान महादान है और रक्तदान करने वाले लोग बधाई के पात्र हैं। डॉ विनीता सिंह ने रक्तदाताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि एक दाता का रक्त अनेक मरीजों का जीवन बचा सकता है। राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ विनीता सिंह व डॉ त्रिभुवन नाथ के निर्देशन में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
← पिछली खबरदिल देने के लिए शुक्रिया, Sukesh ने जेल से लिखा Jacqueline को पत्रअगली खबर →Shringar Gauri, पक्षकार ने भगवती श्रृंगार गौरी के दर्शन और पूजन किए
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।