हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
14:3322 नव॰

आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने का मामला सामने आया

Rape-Representational-Image-1-1
WhatsApp ↗
जयपुर : राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के एक गांव में चौंकाने वाली घटना में एक आदिवासी महिला को कथित तौर पर निर्वस्त्र कर घुमाया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने शुक्रवार रात अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) दिनेश एमएन को प्रतापगढ़ भेजा। धरियावद के थाना प्रभारी पेशावार खान ने बताया कि बृहस्पतिवार को थाने क्षेत्र के पहाड़ी गांव में 21 वर्षीय महिला को उसके पूर्व पति काना और अन्य रिश्तेदारों ने निर्वस्त्र कर घुमाया। उन्होंने बताया कि महिला के पूर्व पति काना सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है ओर अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने शुक्रवार देर रात जयपुर में कहा कि राज्य सरकार ने घटना को बहुत गंभीरता से लिया है और एडीजी दिनेश एमएन को प्रतापगढ़ भेजा गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छह टीम गठित की गई हैं। प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार गांव में कैंप कर रहे हैं। मुख्यमंत्री गहलोत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘एक महिला को निर्वस्त्र करने का वीडियो सामने आया है। सभ्य समाज में ऐसी घटनाओं का कोई स्थान नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा और उन्हें सजा दिलाने के लिए ‘फास्ट ट्रैक कोर्ट’ में मुकदमा चलाया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि लोगों के सामने गर्भवती महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने का वीडियो वायरल हुआ लेकिन प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि इस घटना ने राजस्थान को शर्मसार कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता ने लोगों से सोशल मीडिया पर वीडियो साझा नहीं करने की भी अपील की।
← पिछली खबरहरियाणा के रेवाड़ी में फैक्टरी के बॉयलर में गिरने से कर्मचारी की मौतअगली खबर →30 ईएसआईसी अस्पतालों में कीमोथेरेपी की सेवा शुरू
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।