देश
chhattisgarh की गोबर पेंटिंग लिम्का बुक में दर्ज

Chhattisgarh, छत्तीसगढ़ में विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में इको क्लब के विद्यार्थियों द्वारा गोबर पेंट से एक घंटे में 3600 वर्ग फीट की पेंटिंग बनाई गई। जिसे 'गोबर पेंट से बनी सबसे बड़ी पेंटिंग' के रूप में 'लिम्का बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड' में दर्ज किया गया है।
गौरतलब है कि विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर इको क्लब के विद्यार्थियों ने 'इनवेस्ट इन आवर प्लैनेट' थीम पर लाईफ अभियान के तहत एक घंटे में यह पेंटिंग बनाई थी।
यह पेंटिंग राजधानी रायपुर के एक मॉल में 100 से अधिक बच्चों ने बनाई थी। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण पर 2 दिवसीय जागरूकता अभियान भी चलाया गया था।
Varanasi, अवधेश राय हत्याकांड में बचाव पक्ष की ओर से बहस पूरी
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ वह राज्य है जो गोबर के जरिए अर्थ व्यवस्था की मजबूती और पुरातन संस्कृति के जागृत करने के लिए गोबर खरीदी के अभियान को चलाए हुए है।
सरकार की इन कोशिशों का यह असर हुआ है कि एक तरफ जहां गोबर से पेंट बन रहा है, तो दूसरी ओर गोबर के उत्पाद बनाए जा रहे हैं। अब तो लोग गोबर से चित्रकारी भी कर रहे हैं। यह बात सामने भी आई है।
KEEP READING
आगे क्या पढ़ें
01Anil Bishnoi: काशी की गलियों से निकला युवा पूर्वोत्तर की वादियों में निखारेगा हुनर, BHU से पढ़ाई के बाद अब सिल्वर स्क्रीन पर दिखेगा कमाल
02कुमार के लाल ने किया कमाल, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मिला प्रथम स्थान
03शङ्कराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती बोले- पार्टियों को वोट देकर गोहत्या का पाप न लें हिन्दू
04Varanasi, आठ ज्योतिर्लिंगों के पैदल दर्शन कर काशी पहुंचा कर्नाटक निवासी पूर्णानंद, स्वागत
05Varanasi, 36वीं वाहिनी पीएसी का 52वॉ संस्थापना दिवस मनाया गया
06