उत्तर प्रदेश
Varanasi News : अनियंत्रित कार ने युवक को रौंदा, मौत
Varanasi News : रिंग रोड के अंडरपास पर खड़े होकर पानी पी रहे राहगीर को तेज रफ्तार कार ने कुचला. मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल सवार कुतुबुद्दीन 32 वर्ष अपने मित्र सादिक के साथ पांडेयपुर से घर आदमपुर चोलापुर जा रहे थे. रास्ते में समय लगभग 12:35 मिनट पर रुककर कुतुबुद्दीन पानी-पीने लगे इतने में तेज रफ्तार से आयी कार जो उन्हें रौदते हुए आगे जाकर एक दूसरी गाड़ी में टक्कर मार दी. कुतुबुद्दीन ट्रक चालक है और यूनियन बैंक में पैसा जमाकर वापस जा रहा था कि कड़ी धूप में सड़क किनारे लगे जूस ठेले पर पानी पीने लगा, लेकिन उसका काल उसे खीच लिया और कार ने उसकी लीला समाप्त कर दी.
उसका साथी उसे लेकर लहूलुहान अवस्था में टेम्पो से दीनदयाल असप्तसल पहुंचा, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मर्चरी में रखवाकर परिवार वालों को सूचना दे दी. मृतक के दो भाई बॉम्बे व एक गांव पर रहते है. इनको दो बेटे व एक बेटी है. मृतक की पत्नी का नाम नाज है. मृतक तीन भाई तीन बहन में सबसे छोटा था. स्कार्पियो सारनाथ की तरफ से आ रही थी जिसमें तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर रोड किनारे कुतुबुद्दीन को रौंद दिया. पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी.
KEEP READING
आगे क्या पढ़ें
01Varanasi, 36वीं वाहिनी पीएसी को प्लाटून ड्रिल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान
02वाराणसी के पीएसी रामनगर में कार्तिक पूर्णिमा पर समारोह, 36वीं वाहिनी में आनंद पथ और आधुनिक गैस गोदाम का लोकार्पण
03Bihar,10 वीं राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग चैम्पियनशिप 2024 का समापन
04Kashi Vishwanath Dham के पास दो मकान धराशायी, 8 लोग दबे, रेस्क्यू जारी
05International Yoga Day, रामनगर पीएसी परेड ग्राउंड में जवानों ने किया योग
06