हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
19:1822 नव॰

जी-20 समिट में शामिल होंगे चीनी राष्ट्रपति Xi Jinping , क्या पीएम मोदी से होगी मुलाकात?

jinping
WhatsApp ↗
चीन के राष्ट्रपति Xi Jinping 14 से 17 नवंबर तक इंडोनेशिया के बाली शहर में होने वाले G20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। पहले शी जिनपिंग के समिट में हिस्सा लेने पर संशय था लेकिन शुक्रवार को चीन के विदेश मंत्रालय ने राष्ट्रपति के इंडोनेशिया जाने की घोषणा की है। जी-20 समिट में हिस्सा लेने वाले शी जिनपिंग अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन समेत कई देशों के नेताओं के सात वार्ता करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जी-20 समिट में हिस्सा लेंगे। ऐसे में अब यह चर्चा तेज हो गई है क्या बाली में पीएम मोदी और शी जिनपिंग के बीच कोई मुलाकात हो सकती है या नहीं। हालांकि, पीएम मोदी और शी जिनपिंग के बीच मुलाकात होगी या नहीं इसे लेकर दोनों देशों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17वें जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 14 से 16 नवंबर तक इंडोनेशिया के बाली के दौरे पर रहेंगे। बागची ने आगे कहा कि पीएम मोदी इंडोनेशिया में अन्य देशों के राष्ट्र अध्यक्षों के साथ भी मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी किस-किस देश के राष्ट्र अध्यक्षों से मिलेंगे इस संबंध में उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी। 1990 के बाद से Shinzo Abe 5वें लीडर जिन पर चली गोली पिछले महीने सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) के पांच साल में एक बार होने वाली कांग्रेस के महासचिव के रूप में कार्यकाल के लिए चुने जाने के बाद शी जिनपिंग की यह पहली विदेश यात्रा होगी। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने हुआ चुनयिंग ने कहा कि जी-20 सम्मेलन से इतर शी जिनपिंग फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, सेनेगल के राष्ट्रपति मैकी साल, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टों सहित नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।  
← पिछली खबरAzam Khan के बहाने सपा की जमीन खींच रहीं मायावती, इमरान मसूद ने संभल से शुरू किया कामअगली खबर →टीम इंडिया की हार पर Ramiz Raja ने बीसीसीआई के लिए मजे- अरबों डॉलर की इंडस्ट्री वाली टीम पीछे रह गई और पाकिस्तान आगे निकल गया
KEEP READING

आगे क्या पढ़ें

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?01

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत02

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती03

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता04

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी05

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार06

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार

KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।