हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
18:0422 नव॰

Cigarettes Smuggled, 17 करोड़ रुपये की विदेशी सिगरेट जब्त

Cigarettes Smuggled,
WhatsApp ↗
Cigarettes Smuggled : राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने अहमदाबाद के मुंद्रा बंदरगाह से 85,50,000 सिगरेट की छड़ों से भरा एक कंटेनर जब्त किया है। Cigarettes Smuggled तस्करी कर लाई गईं सिगरेटों की कीमत 17 करोड़ रुपये आंकी गई है। डीआरआई-अहमदाबाद की टीम ने एक विशिष्ट खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए मुंद्रा पोर्ट पर एक कंटेनर को रोका और मैनचेस्टर ब्रांड की सिगरेट के 850 कार्टन जब्त किए। डीआरआई ने सीमा शुल्क अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। एजेंसी आयातक से पूछताछ कर रही है। मुंद्रा पोर्ट पर तलाशी अभियान 11 अक्टूबर को चलाया गया था। चालू वित्तवर्ष में डीआरआई अब तक 100 करोड़ रुपये मूल्य की तस्करी वाली सिगरेट और ई-सिगरेट जब्त कर चुकी है।
← पिछली खबरWoman Center, महिलाओं को सक्षम बनाने के लिए केंद्र खोलेंगे सोनू सूदअगली खबर →Student Committed Suicide, आपत्तिजनक फोटो लीक धमकी, मौत
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।