हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
19:3022 नव॰

CM मान और केजरीवाल की मंत्री कटारूचक्क के केस और यूनिवर्सिटी ग्रांट पर चर्चा

CM Mann and Kejriwal discuss Minister Kataruchak's case and university grant
WhatsApp ↗
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने चंडीगढ़ पहुंचकर पंजाब के सीएम भगवंत मान से मुलाकात की इस दौरान पार्टी के कई नेता मैजूद रहे. आपको बता दे कि चंडीगढ़ AAP से पार्षद तरूणा मेहता के कांग्रेस में शामिल होने के बाद केजरीवाल पहली बार चंडीगढ़ पहुंचे है. सूत्रों के मुताबिक केजरीवाल और सीएम भगवंत मान के बीच पार्टी के कई विवादित मामलों समेत अन्य विषयों पर चर्चा हुई. साथ ही अगली रणनीति बारे भी विचार किया गया. इस बीच कैबिनेट मंत्री कटारूचक्क के यौन दुराचार मामले व पंजाब यूनिवर्सिटी संबंधी ग्रांट , यूनिवर्सिटी से हरियाणा के कॉलेजों को मान्यता समेत अन्य विषयों पर बातचीत की चर्चाएं हैं. हालांकि, दोनों बीते कई दिन से लगातार विभिन्न राज्यों के सीएम से मीटिंग कर भाजपा के ऑर्डिनेंस का विरोध कर राज्यसभा में बिल गिराने के लिए समर्थन मांग रहे हैं. पंजाब गवर्नर बीएल पुरोहित की अध्यक्षता में सीएम मान और सीएम मनोहर लाल खट्‌टर के बीच पंजाब यूनिवर्सिटी संबंधी मामले पर 5 जून को दोबारा मीटिंग होनी है. जिसमें यूनिवर्सिटी को दी जाने वाली ग्रांट या हरियाणा के कॉलेजों की मान्यता की मांग पर निर्णय लिया जाएगा. जानकारी के अनुसार पंजाब गवर्नर ने सीएम मान को फोरेंसिक रिपोर्ट के साथ कैबिनेट मंत्री कटारूचक्क पर कार्रवाई की सिफारिश की है पर इसपर कोई खास कार्रवाई नहीं की गई है. जबकि गवर्नर कटारूचक्क के कृत्य को जघन्य बताते हुए उन्हें कैबिनेट से बाहर किए जाने की बात कह चुके हैं. वहीं, सीएम मनोहर लाल खट्टर पंजाब यूनिवर्सिटी को 20 प्रतिशत ग्रांट पर सहमत होते दिखे, लेकिन इसके लिए PU से हरियाणा के कॉलेजों को मान्यता दी जानी आवश्यक है.
← पिछली खबरक्राफ्ट इंस्ट्रक्टर के 831 पदों पर होगी भर्ती, जानें प्रक्रियाअगली खबर →Train derailed : ओडिशा के बालासोर में ट्रेन हादसा, 207 लोगों की मौत
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।