हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
17:4322 नव॰

CM Yogi Kedarnath पहुंचे, वैदिक रीति से की महादेव उपासना, नंदी का श्रृंगार भी किया

download (3)
WhatsApp ↗
CM Yogi Kedarnath, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड दौरे पर हैं। धार्मिक अनुष्ठानों में शिरकत के लिए अक्सर सुर्खियों में रहने वाले सीएम योगी देवाधिदेव महादेव के द्वादश (12) ज्योतिर्लिंगों में शुमार बाबा केदारनाथ के दर्शन करने पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ प्रशासनिक अधिकारी और उत्तराखंड प्रशासन के बड़े अधिकारी भी मौजूद रहे। केदारनाथ में वैदिक रीति से पूजा-अर्चना के बाद सीएम योगी को महादेव का वाहन माने जाने वाले नंदी की पूजा करते भी देखा गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नंदी की पूजा के बाद वस्त्रावरण भी अर्पित किए। सीएम के साथ स्थानीय अधिकारियों और मंदिर प्रबंधन समिति से जुड़े सदस्यों ने तस्वीरें भी क्लिक कराईं।   मुख्यमंत्री को वाघंबर के पैटर्न पर बनाया गया कंबल जैसा वस्त्र भी स्मृति के तौर पर भेंट किया गया। गौरतलब है कि सीएम योगी आदित्यनाथ इससे पहले भी महादेव की उपासना करते देखे जा चुके हैं। वाराणसी के दौरे पर जाने के दौरान मुख्यमंत्री अधिकांश मौकों पर काशी विश्वनाथ के दर्शन करने जाते हैं। बात केदारनाथ की महिमा की करें तो हिंदू धर्मावलंबियों के बीच चार धाम की यात्रा के दौरान केदारनाथ के दर्शन को लेकर विशेष आस्था है। केदारनाथ उत्तराखंड में है। इसके अलावा तमिलनाडु का रामेश्वरम, ओडिशा का जगन्नाथ पुरी और गुजरात का द्वारका भी चार धामों में गिने जाते हैं। इसके अलावा देवभूमि उत्तराखंड के चार तीर्थों को भी चार धाम कहा जाता है। हर साल लाखों श्रद्धालु चारधाम की यात्रा के तहत केदारनाथ के अलावा, गंगोत्री, यमुनोत्री और बद्रीनाथ धाम के दर्शन करने जाते हैं।
← पिछली खबरVaranasi, कोरोना काल में मृत सभी लोगों की मुक्ति के लिए अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती द्वारा कथा का आयोजनअगली खबर →Palak Gulia Asian Games Gold जीतने के बाद पहली बार पहुंचीं गृहनगर झज्जर, अचूक निशाने से बढ़ाया हरियाणा का मान
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।