LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
सोमवार, 24 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
22:0024 अग॰

गंगा की लहरों पर CNG Boat Rally Varanasi, पूरे देश को ग्रीन एनर्जी का संदेश

CNG Boat Rally Varanasi
गंगा की लहरों पर CNG Boat Rally का आयोजन कर गंगा के जरिए देशभर को ग्रीन एनर्जी का संदेश देने का प्रयास किया गया। वाराणसी में सीएनजी बोट रैली का आयोजन नमो घाट पर हुआ। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने शुभारंभ किया। नमो घाट से रविदास घाट तक बोट रैली में सीएनजी से चलने वाली 100 नौकाओं ने भाग लिया। पेट्रोलियम मंत्रालय से संबंधित विभागों की सीएनजी बोट रेस का भी आयोजन होने की बात कही गई। गंगा की लहरों पर CNG Boat Rally Varanasi, पूरे देश को ग्रीन एनर्जी का संदेश कार्यक्रम के दौरान जी-20 सम्मेलन के आयोजन के लिए भी लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। रैली में भाग लेने के लिए नाविकों को फ्री सीएनजी गैस मुहैया कराई गई। रैली के दौरान नमो घाट से रविदास घाट तक सामान्य यात्री नावों का संचालन बंद रखा गया। निर्णायक मंडली में कोट्टयम, केरल से छह लोगों को आमंत्रित किया गया।

काशी के रंग ऊर्जा के संग

अपर महानिदेशक और पेट्रोलियम मंत्रालय के प्रवक्ता राजीव जैन ने बताया कि भारत के जी-20 की अध्यक्षता के दौरान बेंगलुरु में 6-8 फरवरी 2023 तक 'ग्रोथ, कोलैबोरेशन, ट्रांजिशन' विषय पर एनर्जी वीक 2023 मनाया जाएगा। इसका नाम 'काशी के रंग ऊर्जा के संग' रखा गया है। विशिष्ट अतिथि गंगा आरती के समय दशाश्वमेध घाट और उसके उपरांत चेत सिंह घाट पर लौटे। लेजर शो का आयोजन किया गया। रैली का समापन नमो घाट पर हुआ, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
← पिछली खबरआतंकी कसाब को अदालत में पहचानने वाली Devika Rotawan, 'भारत जोड़ो यात्रा' यात्रा में हुईं शामिल,अगली खबर →Ramcharitmanas and Bageshwar Dham : विवादित टिप्पणी से भड़के जितेन्द्रानंद सरस्वती, कहा- '...कालनेमि संतवेशधारी वामपंथी...'
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।