हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
15:1022 नव॰

आतंकी कसाब को अदालत में पहचानने वाली Devika Rotawan, 'भारत जोड़ो यात्रा' यात्रा में हुईं शामिल,

devika rotawan
WhatsApp ↗
Devika Rotawan in Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' में देविका रोटावन नाम की युवती भी शामिल हुई हैं. देविका 26/11 के आतंकी हमले में घायल हुई थी बाद में वह इस मामले की अहम गवाह बनी थीं. राहुल गांधी ने जहां देविका की ट्वीट कर तारीफ की वहीं राहुल गांधी ने यात्रा में शामिल हुईं देविका की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, '9 साल की उम्र में, देविका रोटावन 26/11 के आतंकी हमले में घायल हुईं, फिर देश को न्याय दिलवाने के लिए गवाह बनीं. हाल ही में वह भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं. ' 'आप पर गर्व है देविका' कांग्रेस सांसद ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, 'राजस्थान की सरकार उनकी देशभक्ति को सम्मानित करते हुए उनके अपने घर के सपने को पूरा कर रही है. आप पर गर्व है, देविका!' Upendra Kushwaha की BJP से नजदीकी पर बोले सीएम नीतीश-उनको कहिए हम से बात कर लें अशोक गहलोत ने किया ट्वीट राहुल गांधी के इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोख गहलोत ने लिखा, ‘देविका ’डरो मत’ की सच्ची मिसाल हैं, जिन्होंने अपनी निडरता से पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है. उनका अदम्य साहस और देशप्रेम, सम्मान का हक़दार है. यह देखते हुए, राजस्थान सरकार ने उनके लिए आवास प्रदान करने का निर्णय लिया है.’  
← पिछली खबरCristiano Ronaldo Chef: रोनाल्डो को नए रसोइये की तलाश, 4.5 लाख रुपये होगी सैलरी, आवेदन नहीं कर रहे लोगअगली खबर →गंगा की लहरों पर CNG Boat Rally Varanasi, पूरे देश को ग्रीन एनर्जी का संदेश
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।