LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
रविवार, 23 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
20:5523 अग॰

Diwali 2022 : काशी पॉटरी क्लस्टर में लाखों दीयों का ऑर्डर, खादी ग्रामोद्योग आयोग से 50 महिलाओं को लाभ

diwali 2022
Diwali 2022 कई मायनों में विशेष है। दीपावली को त्योहारों को देखते हुए मिट्टी का दीया बनाने वाली महिलाओं की आमदनी बढ़ी है। भारत सरकार के खादी ग्रामोद्योग आयोग द्वारा चलाए जा रहे स्फूर्ति योजना से बनारस में लगाए गए काशी पॉटरी क्लस्टर मैं लगभग 50 महिलाएं दीपावली के दीए बना रही हैं। इसमें पारंपरिक और सादे दीये के साथ-साथ 10 तरह के डिजाइनर दीये भी शामिल हैं। [caption id="attachment_12851" align="aligncenter" width="600"]diwali 2022 काशी पॉटरी कल्ब में दीया निर्माण की जानकारी सीडीए आशीष सिंह ने दी।[/caption]

दीपावली में तीन लाख से ज्यादा दीये

काशी पॉटरी क्लस्टर में दीया बनाने की ट्रेनिंग महिलाओं को दी जा रही है। ऑर्डर मिलने पर उन्हें काम भी दिया जाता है। इस वर्ष काशी की देव दीपावली में तीन लाख से ज्यादा दीये लगने वाले हैं। इसका आर्डर यहां की महिलाओं को मिला हुआ है और वह दिन रात लग कर महिलाएं आर्डर को पूरा करने में जुटी हुई हैं। [caption id="attachment_12852" align="aligncenter" width="1016"]diwali 2022 काशी पॉटरी कल्ब में दीया निर्माण में जुटीं महिला सदस्य[/caption]

अधिक दीया बनाने से आमदनी भी बढ़ी

काशी पॉटरी क्लस्टर में काम करने वाली रेखा ने बताया कि ज्यादा आर्डर मिलने से हमें खुशी है और हम दिन रात लग कर उस ऑर्डर को पूरा कर रहे हैं। हमारी आमदनी भी बढ़ी है। [caption id="attachment_12853" align="aligncenter" width="993"]diwali 2022 काशी पॉटरी कल्ब में दीया निर्माण के बाद खूबसूरत दीये[/caption]

उत्साह के साथ हो रहा है काम, ओवरटाइम की टेंशन नहीं

दीया बनाने वाले केंद्र काशी पॉटरी क्लस्टर पर एक अन्य महिला सुशीला ने बताया कि पारंपरिक दीयों के साथ 10 तरह के डिजाइनर दीये भी बनाए जा रहे हैं। केंद्र पर बड़े ऑर्डर के कारण सुबह जल्दी आते हैं। शाम को देर से घर जाते हैं। ज्यादा काम करने के कारण हम लोगों की आमदनी भी ज्यादा हो रही है। [caption id="attachment_12854" align="aligncenter" width="1016"]diwali 2022 काशी पॉटरी कल्ब में दीया निर्माण के बाद खूबसूरत दीये[/caption]

अधिक काम करना पड़ रहा, लेकिन उत्साह भी है

काशी पॉटरी क्लस्टर के सीडीए आशीष सिंह ने बताया कि काशी की देव दीपावली के लगभग ढाई से तीन लाख दिनों का आर्डर मिले हैं। महिलाओं को इस समय ज्यादा काम करना पड़ रहा है, लेकिन उनकी आमदनी भी बढ़ी है। [caption id="attachment_12855" align="aligncenter" width="1226"]diwali 2022 काशी पॉटरी कल्ब में दीया निर्माण में जुटीं महिला[/caption]

दिल्ली तक है दीयों की डिमांड

वाराणसी में दीया निर्माण में जुटीं महिलाओं की कला और कला की पॉपुलैरिटी के संबंध में सीडीए आशीष ने बताया कि हमारे डिजाइनर दिए दिल्ली तक जा रहे हैं और आसपास के जिलों में भी इनकी डिमांड है।

ये भी पढ़ें- Dhanteras के मौके पर देशभर के बाजारों में रौनक, दीपदान करने से अकाल मृत्यु से मुक्ति, वैद्यों के लिए भी अहम दिन

टैग्स#Diwali 2022
← पिछली खबरप्राइवेट पार्ट में डाला Sanitizer , टूथब्रश और पेंसिल, गुजरात में जूनियर के साथ दर्दनाक रैगिंगअगली खबर →सबसे बड़ी जीत की चाह, Gujarat पहुंच गए हैं शाह; 6 दिन का ऐसा है प्लान
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।