हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
20:3522 नव॰

दिल्ली के डॉक्टर ने किया बड़ा दावा- Covid-19 xbb.1.5 वैरिएंट भारत में उतना खतरनाक नहीं होगा, कारण बताया, लेकिन....

covid xbb.1.5
WhatsApp ↗
दिल्ली में सर गंगा राम अस्पताल में फिजिसियन डॉक्टर एम वली ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा, Covid-19 xbb.1.5 वैरिएंट भारत में उतना खतरनाक नहीं होगा। डॉक्टर वली के मुताबिक भारत में 90 फीसद लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। करीब 40 फीसद लोगों को बूस्टर डोज भी लगाई जा चुकी है, ऐसे में यहां के लोगों की इम्यूनिटी और वैक्सीन के प्रभाव के कारण कोरोना का नया वैरिएंट एक्सबीबी.1.5 उतना खतरनाक या विषाणुजनित (Virulent) नहीं है। बता दें कि अमेरिका में रिपोर्ट किए गए करीब 40 फीसद नए कोरोना केस Covid-19 xbb.1.5 वैरिएंट ही हैं। इसे अधिक खतरनाक बताया जा रहा है, जिससे भारत में भी चिंता गहराने लगी है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि विदेश यात्रा से भारत आने वाले कुछ लोगों में कोरोना के इस वैरिएंट की पुष्टि हो चुकी है, ऐसे में एहतियात ही बचाव का सबसे बेहतरीन उपाय है। खुद डॉ वली ने भी कहा कि फेस मास्क का इस्तेमाल जरूर करें। डॉ वली ने पीएम मोदी के 4टी फॉर्मूले पर कहा कि टेस्ट, ट्रैक, ट्रीटमेंट और टीका का उपाय किया जा सकता है, लेकिन लोगों को चाहिए कि बिना जरूरत घरों से बाहर न निकलें। कोरोना संक्रमण की आशंका होने पर आइसोलेशन और क्वारंटाइन जैसे विकल्प चुनें। बीमारी की आशंका होने पर बड़ों और बच्चों को अलग-थलग करने का प्रयास करें, जिससे संक्रमण तेजी से फैलने की आशंका को खत्म किया जा सके।
टैग्स#covid xbb.1.5
← पिछली खबरActresses Copies Urfi Javed Style: टॉप हीरोइनों के दिमाग में चल रही उर्फी के खिलाफ साजिश, दिन-रात कर रहीं बस ये काम!अगली खबर →Bharat Jodo Yatra में शामिल नहीं होंगी मायावती, राहुल गांधी को ट्वीट कर दी बधाई।
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।