LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
मंगलवार, 25 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
04:1125 अग॰

अर्थशास्त्री Dr Manmohan Singh को ब्रिटेन में सम्मान, अवॉर्ड मिलने पर India-UK संबंधों क्या बोले पूर्व प्रधानमंत्री, लिस्ट में कई भारतीय विभूतियों के नाम

Dr Manmohan Singh
Dr Manmohan Singh भारत के पूर्व प्रधानमंत्री होने के अलावा दिग्गज अर्थशास्त्री के रूप में भी लोकप्रिय हैं। इकोनॉमिस्ट डॉ मनमोहन सिंह को आर्थिक और राजनीतिक जगत में योगदान के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। ब्रिटेन में डॉ मनमोहन सिंह को लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान से नवाजा गया है, जो उन्हें नई दिल्ली में दिया जाएगा। आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर भारत के कुल 75 लोगों को सम्मानित किया गया है।

सम्मान मिलने पर पूर्व PM क्या बोले

यूनाइटेड किंगडम के संगठन- राष्ट्रीय भारतीय छात्र और पूर्व छात्र संघ (NISAU) के प्रतिनिधि दिल्ली में डॉ मनमोहन सिंह को अवॉर्ड सौंपेंगे। NISAU की तरफ से कहा ग.ा कि डॉ मनमोहन सिंह को लाइफटाइम अचीवमेंट ऑनर ऑक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालयों में उनकी अकादमिक उपलब्धियों के प्रमाण हैं। सम्मान मिलने की घोषणा पर 90 साल के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने कहा कि सम्मान भारत और ब्रिटेन के रिश्तों को परिभाषित करते हैं।

ब्रिटेन में कई दिग्गजों ने पढ़ाई की, 75 लोगों को सम्मान 

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू, डॉ. बी.आर. अंबेडकर, सरदार पटेल और कई अन्य लोगों ने यूके में अध्ययन किया। डॉ सिंह ने कहा कि वह इस आयु में युवाओं के जेस्चर से बहुत प्रभावित हुए हैं। एनडीटीवी की रिपोर्ट में समाचार एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा, भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर इंडिया यूके अचीवर्स ऑनर्स में 75 हाई अचीवर्स और कुछ प्रमुख आउटस्टैंडिंग अचीवर्स को सम्मानित किया गया है।

किन भारतीय हस्तियों को मिला सम्मान

सम्मानित होने वाली भारतीय हस्तियों, खास कर युवाओं के नामों में बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा, आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रवक्ता और राज्य सभा सांसद राघव चड्ढा, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला और भारतीय महिला फुटबॉल टीम की गोलकीपर अदिति चौहान के नाम भी शामिल हैं।
← पिछली खबरपेशावर मस्जिद हमले का खौफनाक मंजरअगली खबर →UP के अधिकारी MVVNL MD की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे, बाबूओं पर गिरी गाज ! अधिशासी अभियंता सस्पेंड, नौ कर्मचारियों को चार्जशीट
KEEP READING

आगे क्या पढ़ें

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?01

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत02

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती03

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता04

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी05

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार06

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार

KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।