हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
21:0722 नव॰

Elon Musk Tesla के शेयर में गिरावट से सहमे, खुद बेच रहे शेयर !

elon-musk
WhatsApp ↗
Elon Musk Tesla के कारण एक बार फिर सुर्खियों में बन गए हैं। Elon Musk की Twitter policy के कारण हिचकोले खा रही है, वहीं दूसरी तरफ टेस्ला के शेयर प्राइस में भारी गिरावट देखी गई है। टेस्ला के शेयर मूल्य घटने से मस्क की नेट वर्थ 200 बिलियन अमेरिकी डॉलर से नीचे जा पहुंची है। Elon Musk ट्विटर के साथ अधिक व्यस्त ! मस्क की कुल संपत्ति 200 बिलियन अमरीकी डॉलर से कम होने से जुड़ी समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट में कहा गया कि टेस्ला के शेयरों में गिरावट के कारण एलन मस्क की संपत्ति 200 बिलियन अमरीकी डॉलर से नीचे आ गई। गिरावट इसलिए क्योंकि निवेशकों ने टेस्ला के शेयरों को इस डर से छोड़ दिया है कि Elon Musk अब माइक्रोब्लॉगिंग साइट औऱ सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म ट्विटर के साथ अधिक व्यस्त हैं। बता दें कि मस्क की टेस्ला दुनिया के सबसे मूल्यवान इलेक्ट्रिक-वाहन निर्माता कंपनी है। ट्विटर की कमान संभालने वाले मस्क टेस्ला में भी शीर्ष कार्यकारी अधिकारी हैं। Tesla Shares की कीमत 15 फीसद लुढ़की समाचार एजेंसी रॉयटर्स के हवाले से ANI ने बताया कि इस साल अब तक के आंकड़ों से पता चलता है कि टेस्ला के शेयरों में 50 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। शेयर मार्केट में पिछले पांच कारोबारी सत्रों में टेस्ला के शेयर लगभग 15 फीसदी लुढ़क गए। क्या मस्क टेस्ला के शेयर बेच रहे ? बिजनेस वर्ल्ड में टेस्ला शेयर प्राइस और एलन मस्क से जुड़ी की अन्य खबरों में, अरबपति मस्क के बारे में कहा गया है कि उन्होंने कथित तौर पर मंगलवार को 19.5 मिलियन टेस्ला शेयर बेच डाले। इनकी कीमत 4 बिलियन अमरीकी डालर से थोड़ी कम है। ट्विटर में आए, टेस्ला के शेयर बेचे ! खबरों के मुताबिक मस्क ने उनकी इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी- टेस्ला में शेयरों की बिक्री औपचारिक रूप से माइक्रोब्लॉगिंग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर को संभालने के कुछ दिनों बाद ही की है।
← पिछली खबरAyush College, हेरा फेरी से दाखिला लेने वाले 891 छात्र निलंबितअगली खबर →एक्शन में Energy Minister AK Sharma, बिजली बिल बकायेदारों की अब खैर नहीं, सुस्त अधिकारियों के वेतन पर भी तलवार ! दिया अल्टीमेटम
KEEP READING

आगे क्या पढ़ें

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?01

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत02

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती03

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता04

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी05

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार06

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार

KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।