पंजाब
Panjab: किसान उतरे सड़क पर किया लाडोवाल टोल प्लाजा फ्री

Panjab: पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजा लाडोवाल (लुधियाना) को किसानों ने फ्री कर दिया है. लुधियाना के नैशनल हाईवे स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन चढूनी के कार्यकर्त्ताओं ने अनिश्चितकाल समय के लिए अपना धरना लगाकर हरियाणा सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया. दरसल, हरियाणा के कुरुक्षेत्र में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने टोल प्लाजा पर अपना धरना लगा दिया है. किसान नेताओं का कहना है कि यह धरना अनिश्चितकालीन है, टोल वाहनों के लिए फ्री कर दिया है.
भारतीय किसान यूनियन चंडूनी के पंजाब प्रधान दिलबाग सिंह गिल ने जानकारी देते बताया कि हमारी यूनिनयन के राष्ट्रीय प्रधान गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने सूरजमुखी के MSP रेट के विरोध में हरियाणा में धरना लगाया हुआ था, जहां कल हरियाणा सरकार द्वारा किसानों पर लाठिचार्ज किया गया, जिसमें 1 की मौत हो गई.
राष्ट्रीय प्रधान गुरनाम सिंह चढ़ूनी को गिरफ्तार कर लिया गया. आज हमारी यूनियन कब तक लाडोवाल टोल प्लाजा पर अपना धरना लगाकर बैठी रहेगी जबतक चंढ़ूनी को रिहा नहीं किया जाता और टोल प्लाजा पर किसी भी वाहन चालक से एक पैसा भी टोल की वसूली नहीं करने दी जाएगी. आपको बता दें कि किसानों ने टोल प्लाजा में बीच की लाइनों को बंद कर दिया। जबकि साइड वाली लेन वाहनों के लिए बिना पर्ची आने-जाने के लिए खोल दी है.
KEEP READING
आगे क्या पढ़ें
01Punjab: कैबिनेट मंत्री के खिलाफ शोषण मामले में नया मोड़, शिकायतकर्ता ने लिया यू टर्न
02Punjab: राज्यपाल बोले-पंजाब में मेरी सरकार, सीएम और राज्यपाल में जारी पलटवार
03Punjab: पटियाला में पुलिस ने हटाया किसानों का धरना, कई नेता हिरासत में लिए
04Punjab: बढ़ते आतंकवाद पर फिल्म बनाने की हो रही मांग, पीएम को लिखा पत्र
05Punjab: पुलिस वाले की गुंडागर्दी का वीडियो, बर्थडे पार्टी कर रहे युवक को पीटा
06