LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
रविवार, 23 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
10:1223 अग॰

फवाद चौधरी ने भी छोड़ी PTI, इमरान खान बोले- गुलाम बनने से अच्छा है मर जाना

imran khan
पीटीआई प्रमुख इमरान खान ने बुधवार को कहा कि गुलामी स्वीकार करने से अच्छा मर जाना है। उन्होंने कहा, “यह गुलामी जो वे हमसे करवा रहे हैं … जिस तरह से वे गर्दन पकड़ रहे हैं और उन्हें पीटीआई छोड़ने के लिए मजबूर कर रहे हैं। आप इसके लिए पैदा नहीं हुए थे … जब मुल्क डर के सामने अपना सिर झुकाता है, तो वह मुल्क मर जाता है।” उन्होंने समर्थकों से कहा कि वह उम्मीद नहीं खोएंगे और आखिरी मुकाम तक डटे रहेंगे। इमरान ने कहा, "मैं अपने देश को बताना चाहता हूं कि आपको किसी भी तरह से हार नहीं माननी चाहिए।" इमरान का ये बयान ऐसे समय में आया है जब उन्हें झटका देते हुए उनके करीबी सहयोगी और पूर्व सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने बुधवार को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी से इस्तीफा दे दिया। खान के समर्थकों द्वारा नौ मई को सैन्य प्रतिष्ठानों में तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाओं के बाद से पीटीआई पाकिस्तान सरकार के दबाव का सामना कर रही है। इमरान ने अलापा कश्मीर राग एक बार फिर से इमरान खान ने कश्मीर राग अलापा है। उन्होंने पाकिस्तान की तुलना कश्मीर से करते हुए कहा कि पाकिस्तान हालात भी "वैसे" ही हैं। दरअसल इमरान खान कश्मीर का नाम लेकर पाकिस्तानी जनता को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। पाकिस्तानी सेना कोर कमांडर के घर पर तोड़फोड़ के बाद इमरान खान की पार्टी के पीछे पड़ी है। इस मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए इमरान ने कहा, "यहां तक कि उनके (कश्मीरियों) पास भी मौलिक अधिकार नहीं। आज हम जिस क्रूरता का शिकार हो रहे हैं, वह पिछले 30 वर्षों से लोगों पर थोपी गई है। यहां तक कि उनके पास मौलिक अधिकार भी नहीं हैं। लेकिन जब भी कश्मीरियों को अपनी आवाज उठाने का मौका मिलेगा, वे एकजुट होकर आजादी का नारा लगाएंगे।" https://khaberhindi.com/modi-raised-the-issue-of-attack-on-temples-in-front-of-australian-pm/ एक के बाद एक पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी उनकी पार्टी छोड़ते जा रहे हैं। पाकिस्तान की पूर्व मंत्री और इमरान खानी की करीबी सहयोगी शिरीन मजारी ने मंगलवार को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी छोड़ दी थी। बुधवार को एक और पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने पीटीआई छोड़ दी। नेताओं के छोड़ने से भड़के इमरान खान का दर्द बुधवार को छलक आया। ऑनलाइन संबोधन में इमरान खान ने कहा कि दबाव में आकर उनके नेता पार्टी छोड़ रहे हैं। इंटरनेट कनेक्शन बंद कर दिया गया पीटीआई के अध्यक्ष इमरान खान ने कहा है कि उनके जमान पार्क स्थित आवास का इंटरनेट कनेक्शन बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा, "मुझे आशा है कि यह बात आप तक पहुंचेगी।" उन्होंने यह दावा किया कि इंटरनेट बंद करने का एकमात्र उद्देश्य मीडिया को नियंत्रित करना था। इमरान खान ने कहा, ''लाहौर कॉर्प्स कमांडर के घर में आगजनी से उन्हें फायदा हुआ है और इसका इस्तेमाल पीटीआई पर कार्रवाई करने के लिए किया गया है... ऐसी कार्रवाई जो देश के इतिहास में कभी नहीं देखी गई। उन्होंने पूरी लीडरशिप को जेल में डाल दिया है और यहां तक कि उन लोगों को भी जो पार्टी का हिस्सा भी नहीं हैं।" उन्होंने कहा, "इससे बचने का एक ही रास्ता है कि वे 'मैं पीटीआई छोड़ रहा हूं' जैसे जादुई शब्द बोल दें... क्या यह मजाक है?'
← पिछली खबरआप ने केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, विरोधी पार्टी संग मिल राज्यसभा में गिराएंगे बिलअगली खबर →हिन्दू-मुसलमान में नफरत पैदा करने के लिए औरंगजेब को बताया जा रहा निर्दयी, ज्ञानवापी पर मुस्लिम पक्ष की दलील
KEEP READING

आगे क्या पढ़ें

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?01

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत02

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती03

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता04

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी05

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार06

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार

KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।