हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
15:0522 नव॰

FIFA World Cup 2022: फीफा इतिहास का सबसे बड़ा उलटफेर, सऊदी अरब ने अर्जेंटीना को 2-1 से रौंदा

fifa
WhatsApp ↗
Qatar FIFA World Cup 2022: फीफा वर्ल्ड कप (FIFA World Cup 2022) के तीसरे दिन मंगलवार (22 नवंबर) को अर्जेंटीना का सामना सऊदी अरब से हुआ. स्टार खिलाड़ियों से भरी अर्जेंटीना की टीम वर्ल्ड कप जीतने की भी प्रबल दावेदार है, लेकिन उसे अपने पहले ही मैच में सऊदी अरब के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. ये इस टूर्नामेंट का पहला बड़ा उलटफेर है. सऊदी अरब ने किया बड़ा उलटफेर अर्जेंटीना ने पहले हाफ का खेल 1-0 से अपने नाम किया था, लेकिन दूसरे आफ में सऊदी अरब ने काफी शानदार खेल दिखाया. सऊदी अरब ने 48वें मिनट में मैच का पहला गोल किया. सऊदी अरब के लिए सालेह अलशेहरी ने टीम के लिए ये गोल दागा. वहीं, 53वें मिनट में ही सऊदी अरब की टीम ने ये बढ़त दोगुनी कर ली. सालेम अलडसारी ने टीम के लिए दूसरा गोल कर 2-1 की बढ़त दिलाई. ट्रेविस हेड और डेविड वॉर्नर ने जड़ा शतक, मेलबर्न में इंग्लैंड के गेंदबाजों के उड़ाए होश लियोनल मेसी ने किया एक गोल अर्जेंटीना के सबसे अहम खिलाड़ी लियोनल मेसी ने एक गोल किया. लियोनल मेसी ने 10वें मिनट में ये गोल किया. मेसी का वर्ल्ड कप इतिहास में यह सातवां गोल था. लियोनल मेसी ने इस मैच में गोल कर इतिहास रच दिया. वह अर्जेंटीना के लिए चार अलग-अलग वर्ल्ड कप में गोल करने वाले पहले फुटबॉलर बन गए हैं. उन्होंने 2006, 2014, 2018 और 2022 में गोल किया था.  
← पिछली खबरShraddha walker murder, हत्याकांड को जायज ठहराना पड़ेगा भारी, तलाश में जुटी पुलिसअगली खबर →Salman Khan Niece: सलमान खान की भतीजी भी अपना डेब्यू करने के लिए तैयार, 2023 की इस फिल्म में आएंगी नजर!
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।