LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
सोमवार, 24 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
06:5624 अग॰

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्राज़ील को जी20 के अगली बैठक की अध्यक्षता की क्विन बटन सौपी

IMG-20230827-WA0002
पीएम के 'वसुधैव कुटुम्बकम' के संदेश का विश्व हुआ दीवानाजी G20 के अगली बैठक की अध्यक्षता करेगा ब्राज़ील वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पूरी दुनिया को दिये 'वसुधैव कुटुम्बकम' के संदेश का अब सारा विश्व दीवाना हुआ हैं। जो अब विश्व के कोने-कोने सहित अन्य देशों में गूँजने लगी हैं। शनिवार को वाराणसी में जी20 देशों के संस्कृति मंत्रियों की चौथी एवं अंतिम बैठक के पश्चात शनिवार को बड़ा लालपुर स्थित हस्तकला संकुल में भारत की अध्यक्षता में पहली बार आयोजित अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक कार्यक्रम 'सुर वसुधा' ग्लोबल आरकेस्ट्रा में विदेशी कलाकारों द्वारा 'वसुधैव कुटुम्बकम' पर प्रस्तुत आकर्षक प्रस्तुति इसका साक्षी रहा। बताते चलें कि जी20 देशों के साथ ही आठ आमंत्रित देश (बांग्लादेश, मॉरिशस, नीदरलैंड, ओमान, सिंगापुर, स्पेन, नाइजीरिया, यूएई) के कलाकार सुर वसुधा कार्यक्रम में भाग लिया। इसके अलावा छह अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं भी हिस्सा ली। यह कार्यक्रम पहले सऊदी अरब, इटली, इंडोनेशिया में हो चुका है। पहली बार भारत की अध्यक्षता हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल व मीनाक्षी लेखी की मौजूदगी में ब्राज़ील के कल्चरल मिनिस्टर के प्रतिनिधि को जी20 के अगली बैठक की अध्यक्षता की क्विन बटन सौपी। जी20 देशों के सांस्कृतिक सम्मेलन के ग्लोबल आरकेस्ट्रा में भाग लिया। जिसमें महेश बाबू और उनकी टीम द्वारा सुर वसुधा को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में भारत की प्राचीन परंपरा वसुधैव कुटुम्बकम की परिकल्पना को साकार करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम में सतत विकास को बढ़ावा देने हेतु 'वन अर्थ वन फॅमिली वन फ्यूचर' की परिकल्पना पर भी कार्यक्रम आयोजित करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के सकुशल सम्पन्न होने पर मुख्यमंत्री ने अतिथियों के सम्मान में आयोजित रात्रि भोज में भी भाग लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में केन्द्रीय संस्कृति एवं संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, उत्तर प्रदेश सरकार में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, गोविंद मोहन केंद्रीय संस्कृति सचिव, मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश दुर्गा शंकर मिश्रा समेत जी20 देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
← पिछली खबरबलात्कार के आरोपी डब्ल्यूसीडी अधिकारी के खिलाफ शिकायतों को क्यों नजरअंदाज किया गया: आतिशीअगली खबर →Varanasi, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने इंटरनेशनल हिन्दू स्कूल का किया निरीक्षण
KEEP READING

आगे क्या पढ़ें

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?01

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत02

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती03

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता04

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी05

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार06

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार

KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।