अंतरराष्ट्रीय
Hong Kong पर हासिल कर लिया पूरा कंट्रोल, ताइवान अलगाववाद बर्दाश्त नहीं: शी जिनपिंग

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने रविवार को 20 वीं कम्युनिस्ट पार्टी कांग्रेस को बताया कि देश ने Hong Kong पर पूरा नियंत्रण हासिल कर लिया है और यहां के अराजक शासन को खत्म कर दिया है। राष्ट्रपति जिनपिंग ने कहा कि चीन ने ताइवान में अलगाववाद के खिलाफ कड़ा संघर्ष किया है और क्षेत्रीय अखंडता के विरोध को रोकने में सक्षम है।
हांगकांग पर कार्रवाई के साथ ही शी जिनपिंग ने ताइवान के खिलाफ सैन्य आक्रामकता का भी बचाव किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए देश की गरिमा और मूल हितों की रक्षा की गई। उन्होंने कहा कि हांगकांग में उथल-पुथल की स्थिति में केंद्र सरकार ने अपने पूरे अधिकार क्षेत्र का इस्तेमाल किया। यह चीन के संविधान और हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के मूल कानून से निर्धारित विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के आधार पर हुआ।
https://khaberhindi.com/this-leader-contesting-elections-made-his-own-sex-video/
अलगाववाद का कड़ा विरोध किया: जिनपिंग
राष्ट्रपति जिनपिंग ने कहा कि यह सुनिश्चित किया गया कि 'ऑर्डर' बहाल होने के बाद हांगकांग में देशभक्तों का शासन हो। उन्होंने कहा, 'ताइवान की स्वतंत्रता के उद्देश्य से अलगाववादी गतिविधियां और इस जुड़े मामलों में बाहरी हस्तक्षेप देखने को मिला। इसके जवाब में हमने अलगाववाद के खिलाफ दृढ़ता से लड़ाई लड़ी है और जमकर मुकाबला किया है। हम चीन की संप्रभुता की रक्षा करने और 'ताइवान की स्वतंत्रता' का विरोध करने के वादे पर अड़े हुए हैं।'
KEEP READING
आगे क्या पढ़ें
01VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?
02Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत
03Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती
04महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता
05यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी
06