अंतरराष्ट्रीय
मंदिर में कपड़े उतार कर निर्वस्त्र हो गई जर्मन लड़की, भौचक्के रह गए लोग

German tourist taking off her clothes: इंडोनेशिया के बाली (Bali) में एक जर्मन महिला ने अचानक अपने कपड़े उतार दिए तो हड़कंप मच गया. इस घटनाक्रम के दौरान वहां कई लोग मौजूद थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बाली के इस मंदिर में निर्वस्त्र होने के बाद जर्मन युवती ने अजीबोगरीब बरताव करते हुए जमकर हंगामा किया. इस वजह से काफी देर तक वहां अफरातफरी का माहौल रहा. ये महिला अपने कपड़े उतारने के बाद मंदिर में मौजूद स्टाफ से लड़ते हुए इधर उधर घूमती रही. मंदिर प्रबंधन ने इमरजेंसी सेवाओं और पुलिस को खबर दी. जिसके बाद जैसे तैसे महिला को संभालते हुए हालात पर काबू पाया गया.
पुलिस ने किया गिरफ्तार
'साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट' की रिपोर्ट के मुताबिक, 28 साल की इस जर्मनी युवती का नाम दारजा है. जिसने अपने होटल का बिल भी नहीं चुकाया था. ये मामला उस वक्त सामने आया है, जब इंडोनेशिया दुर्व्यवहार करने वाले पर्यटकों के लिए कड़े नियम लागू करते हुए सख्ती बरत रहा है. मंदिर में अचानक न्यूड होने पर वहां मौजूद लोग ये समझ नहीं पाए कि आखिर उसने ऐसा क्यों किया? खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने इस जर्मन टूरिस्ट को बाली में एक मंदिर में निर्वस्त्र होने और एक पवित्र जगह में अशांति फैलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया.
https://khaberhindi.com/russia-ukraine-war-4/
मेंटल हॉस्पिटल भेजा
पुलिस की पूछताछ में उसकी मानसिक हालत सही नहीं पाई गई. जिसके बाद इंडोनेशिया के अधिकारियों ने विदेश मंत्रालय का प्रोटोकाल फॉलो करते हुए उसे इलाज के लिए मेंटल हॉस्पिटल भेज दिया. पुलिस ने बताया कि जिस होटल में वो रुकी थी वहां भी बिना कपड़ों के यानी न्यूड होकर घूम रही थी. पुलिस प्रवक्ता स्टीफेन के मुताबिक, जर्मन महिला उदासी की हालत में होने के साथ गुस्से में थी. उसने बताया कि घर से वो जितने पैसे लाई थी वो खत्म हो गए थे, जबकि वो यहां कुछ और दिन रुकना चाहती थी.
वायरल हुआ न्यूड वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो (German tourist viral Video) में जर्मन युवती मंदिर में नर्तकियों के पास नग्न अवस्था में दिख रही है. पहले उसने मंदिर के अंदर ऐसी हालत में जाने की कोशिश की, गार्ड के रोकने पर वो बहस करते हुए बाहरी हिस्से में गई और वहां शोर मचाते हुए हंगामा करने लगी.
KEEP READING
आगे क्या पढ़ें
01VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?
02Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत
03Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती
04महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता
05यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी
06