हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
20:1522 नव॰

Gujrat: पुल पर थे 400-500 लोग, पांच दिन पहले ही दोबारा हुई थी शुरुआत; जानें कैसे हो गया इतना बड़ा हादसा

bridge
WhatsApp ↗
Gujrat: गुजरात के मोरबी में मच्छु नदी पर बना केबल पुल रविवार शाम को टूट गया, जिससे उस पर खड़े कई लोग नदी में गिर गए। इस हादसे में अब तक 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। यह आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। हादसे के वक्त पुल पर करीब 400-500 लोग मौजूद बताए जा रहे हैं। पुलिस और प्रशासन की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं। यह पुल अंग्रेजों के जमाने का था और करीब 100 साल पुराना था और कुछ दिन पहले ही इसकी मरम्मत कराई गई थी। मरम्मत के बाद 5 दिन पहले ही इसे आम जनता के लिए फिर से खोला गया था। रविवार को छुट्टी का दिन होने के चलते आज यहां काफी भीड़भाड़ थी।   गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिवार के लिए 4-4 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है। वहीं प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से भी मृतकों के लिए 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की गई है। दिल्ली जलबोर्ड के अधिकारी ने Yamuna river के पानी से किया स्नान, भाजपा सांसद परवेश वर्मा ने दी थी चुनौती अधिकारियों ने कहा कि हाल ही में मरम्मत के बाद जनता के लिए फिर से खोला गया पुल टूट गया क्योंकि यह उस पर खड़े लोगों का भार सहन नहीं कर सका। स्थानीय विधायक एवं राज्य मंत्री बृजेश मेरजा ने कहा कि पुल टूटने से कई लोग नदी में गिर गए। बचाव अभियान जारी है। ऐसी जानकारी है कि इसमें कई लोग घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुल जिस समय टूटा उस समय उस पर कई महिलाएं और बच्चे भी थे।  
← पिछली खबरसिर्फ कॉलिंग के बेस्ट है BSNL का ये प्लान, मिलती है 90 दिन की वैलिडिटीअगली खबर →खत्म होगी राजस्थान Congress की खींचतान, सचिन पायलट को उड़ान‌? बड़ा कदम उठाएंगे मल्लिकार्जुन खड़गे
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।