हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
17:5122 नव॰

Happy Diwali 2022: भारतीयों के अलावा पाकिस्तान, अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटरों ने भी दी दिवाली की शुभकामनाएं, देखिए मैसेज

team_india_
WhatsApp ↗
Happy Diwali 2022: दीपों का त्योहार दिवाली पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। बुराई पर अच्छाई के इस त्योहार में पूरे देश का कोना-कोना रोशनी से जगमगाया है। टीम इंडिया ने एक पहले ही टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान को चार विकेट से पीटकर अपनी दिवाली मना ली। उस जीत के बाद भारतीय क्रिकेटरों ने एक बार फिर से फैंस और पूरे देश को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। दिवाली के त्योहार पर भारतीयों के अलावा पाकिस्तान, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और कई अन्य मुल्कों के खिलाड़ियों ने दिवाली की शुभकामनाएं दीं हैं। पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 82 रन बनाकर जीत के हीरो बने विराट कोहली ने भी दिवाली की शुभकामनाएं दीं। कोहली ने लिखा, '' उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट कर लिखा- आप सभी को दीपावली की बहुत बहुत बधाई। दीपों का पर्व आपके लिए सुख, शांति और समृद्धि लाए।'' महान बलेबाज सचिन तेंदुलकर ने ट्वीटर पर लिखा, '' सभी को दीपावली की बहुत बहुत शुभकामनाएं। रोशनी और प्यार का यह त्योहार हम सभी के जीवन में खुशियां लेकर आए!'' पहले मैच में भारतीय प्लेइंग इलेवन से बाहर रहे लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, '' इस दिवाली आपको प्यार, समृद्धि और ढेर सारी खुशियां मिले। धनश्री भी चहल के साथ ऑस्ट्रेलिया में हैं।'' T20 World Cup 2022 में बांग्लादेश ने किया जीत से आगाज, नीदरलैंड को 9 रन से हराया ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर ने फैन्स को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, '' भारत में मेरे सभी दोस्तों और प्रशंसकों को दीपावली की शुभकामनाएं। आप सभी का आज का दिन शानदार रहे।'' उनके हमवतन ब्रेट ली ने भी फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दी है। भारतीय फैंस को सरहद पार से भी दिवाली की शुभकामनाएं मिल रही है। पाकिस्तान के एक पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया सोमवार को दुनिया भर के हिंदुओं को दिवाली की शुभकामनाएं भेजीं और दावा किया कि वह बहुत जल्द भारत में अयोध्या मंदिर जाएंगे। पाकिस्तान के ही एक और तेज गेंदबाज शाहबाज दहानी ने भी सिंधी लैग्वेज में मैसेज लिखकर दिवाली की शुभकमानाएं दी है। वहीं, अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान ने भी फैंस को दीपावली की शुभकामनाएं दी है।  
← पिछली खबरभारत पर हुकूमत करने वाले Britain पर अब भारतवंशी का 'राज', सुनक का पाकिस्तान से भी है कनेक्शन; जानिएअगली खबर →Jhanvi Kapoor की फिल्में चलवाने के लिए लोगों में पैसे बांटते हैं बोनी कपूर? एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।