LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
मंगलवार, 25 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
04:0125 अग॰

Hindu Nav Varsh की पूर्व संध्या पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा, जगह जगह हुआ स्वागत

collage
Hindu Nav Varsh, वाराणसी में हिंदू नव वर्ष की पूर्व संध्या पर हिंदू युवा वाहिनी के बैनर तले विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इसी क्रम में 21 मार्च को मैदागिन स्थित गोरक्षनाथ मठ से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में कई झांकियां भी शामिल रही। कार्यक्रम का आयोजन हिंदू युवा वाहिनी के वाराणसी मंडल प्रभारी अम्बरीश सिंह भोला के नेतृत्व में किया गया। उनके साथ रामापुरा के पार्षद मनोज कुमार सिंह और हिंदू युवा वाहिनी के महानगर अध्यक्ष अजय सिंह ने किया। शोभायात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकरपुरी जी भी हिस्सा लिए। नव वर्ष प्रतिपदा की पूर्व संध्या पर शहर में कई जगह विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के अलग-अलग समाज मंडल व युवा संगठन ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के आयोजन के बारे में रामपुरा के पार्षद मनोज कुमार सिंह ने कहा कि आज हिंदू युवा वाहिनी के बनारस मंडल प्रभारी अम्बरीश सिंह भोला जी के नेतृत्व में इस शोभायात्रा का आयोजन किया गया है। हर वर्ष इसका आयोजन किया जाता है। हमारा हिंदू कैलेंडर का नया साल 2080 शुरु हो रहा है। हमारी यही कामना है कि पूरे देश में अमन शांति बहाल रहे। शोभायात्रा मैदागिन से शुरू होकर चितरंजन पार्क दशाश्वमेघ पर जाकर समाप्त हुई। हजारों की संख्या में लोग और हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए। जिस जिस मार्ग से शोभायात्रा गुजरी लोगों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में रोहित जायसवाल, मनीष पांडे, संजय गुप्ता, ओम प्रकाश, हिंदू युवा वाहिनी के महानगर अध्यक्ष अजय सिंह, रामपुरा के पार्षद मनोज कुमार सिंह, सुनील सिंह, रवि सिंह, इति दिवेदी, अनिल सेठ के साथ कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। samanyu college add santosh add santosh add
← पिछली खबरVaranasi, पहली पुण्यतिथि पर याद किए गए समाजसेवी जितेंद्र नाथ मिश्राअगली खबर →UPSRTC, डग्गामार वाहनों के संचालन से ड्राइवर कंडक्टर परेशान, प्रदर्शन कर अफसरों पर साधा निशाना
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।