LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
मंगलवार, 25 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
01:0225 अग॰

Holi- Holika 2023: होलिका दहन के बाद रंगों में सराबोर होने की बारी, होली खेलने से पहले जरूर करें कुछ काम, जानिए

holi holika 2023
Holi- Holika 2023: होली का त्योहार रंगों और खुशियों का प्रतीक माना जाता है. इस साल रंगों की होली 8 मार्च 2023 को मनाई जाएगी. रंग की होली से पहले होलिका दहन किया जाता है. ऐसे में इस दिन कुछ खास उपाय करने से आपकी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं. आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में- होली का त्योहार भारत में काफी धूमधाम से मनाया जाता है. होली दो दिन मनाई जाती है. होली से एक दिन पहले होलिका दहन होता है जिसे छोटी होली भी कहते हैं. इस दिन लोग होलिका की पूजा-अर्चना करते हैं. जबकि होली के दूसरे दिन रंगवाली होली खेली जाती है. सूखे गुलाल और पानी के रंगों का उत्सव दूसरे दिन ही मनाया जाता है. इस साल होलिका दहन 7 मार्च 2023 और रंग वाली होली 8 मार्च 2023 को मनाई जाएगी. माना जाता है कि होली से एक दिन पहले यानी होलिका दहन के दिन कुछ खास उपाय करने से कई तरह की परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है. इस दिन पूजा करने से भक्तों की सभी समस्याएं दूर हो जाती है. आइए जानते हैं होली से जुड़े कुछ खास उपायों के बारे में...

गरीबों को करें दान-

होली के दिन गरीबों और जरूरतमंद लोगों को दान करना काफी अच्छा माना जाता है. ऐसा करने से आपकी सेहत, संपत्ति पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है साथ ही मानसिक शांति भी प्राप्त होती है. ऐसे में होली के दिन दान जरूर करें.

नौकरी के सफलता पाने के लिए-

अगर आप अपनी नौकरी, बिजनेस या करियर से संतुष्ट नहीं है या आपको कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता हासिल नहीं मिल पा रही है तो इसके लिए होलिका दहन के दिन पूजा के दौरान नारियल को अग्नि में डाल दें. इसके बाद सात बार होलिका की परिक्रमा करें.

आर्थिक समस्या से छुटकारा पाने के लिए-

होली का त्योहार होलिका दहन से शुरू हो जाता है. ऐसे में अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारना चाहते हैं और घर में सुख शांति लाना चाहते हैं तो होलिका दहन की पूजा के दौरान प्रसाद के रूप में मेवा और मिठाई का भोग लगाएं.

मनोकामना पूरी करने के लिए-

हर व्यक्ति की ख्वाहिश होती है कि उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हों. लेकिन बहुत से लोगों को इसके लिए कड़ी मेहनत करने के बावजूद भी फल नहीं मिल पाता. ऐसे में इसके लिए होलिका दहन की पूजा के दौरान अग्नि में पान के पत्ते और सुपारी को नारियल के साथ अर्पित करें. ऐसा करने से आपको अच्छे परिणाम हासिल हो सकते हैं.

भय से बचने के लिए-

अगर आपके मन में भी बुरे ख्याल आते हैं अज्ञात भय का सामना करना पड़ता है तो होलिका दहन की पूजा के दौरान एक सूखा नारियल, काला तिल और सरसों को लेकर अपने सिर पर 7 बार वार लें और इसे अग्नि में डाल दें.
← पिछली खबरManikarnika Masan Holi: महादेव की नगरी में परमशांति की तलाश में आते हैं श्रद्धालु, Photos में देखिए अलौकिक होली की मस्तीअगली खबर →मीसा भारती के घर पहुंची CBI, लैंड फॉर जॉब केस में लालू यादव से हो रही पूछताछ
KEEP READING

आगे क्या पढ़ें

Kashi Dhanteras: अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं के सैलाब में सिक्का-लावा-खजाना पाने की आस, दो नवंबर तक स्वर्ण प्रतिमा के दर्शन; जानिए पौराणिक कहानी01

Kashi Dhanteras: अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं के सैलाब में सिक्का-लावा-खजाना पाने की आस, दो नवंबर तक स्वर्ण प्रतिमा के दर्शन; जानिए पौराणिक कहानी

बुद्धिमान वही जो इहलोक में रहते अपना परलोक भी सुधार ले- शङ्कराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती02

बुद्धिमान वही जो इहलोक में रहते अपना परलोक भी सुधार ले- शङ्कराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती

Sanskriti Sansad Varanasi में तीन दिनों तक मंथन करेंगे 127 संप्रदायों के साधु संत, महिलाओं के साथ युवाओं पर भी फोकस03

Sanskriti Sansad Varanasi में तीन दिनों तक मंथन करेंगे 127 संप्रदायों के साधु संत, महिलाओं के साथ युवाओं पर भी फोकस

Navratri 2023 के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की उपासना, जानिए पूजा-विधि, प्रसाद और आरती04

Navratri 2023 के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की उपासना, जानिए पूजा-विधि, प्रसाद और आरती

Sanskriti Sansad Varanasi का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल समेत धर्म जगत के बड़े आचार्य रहे मौजूद05

Sanskriti Sansad Varanasi का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल समेत धर्म जगत के बड़े आचार्य रहे मौजूद

श्रीकृष्ण जन्‍मोत्‍सव के लिए व्यापक तैयारियां, चंद्रयान-3 की सफलता का मनाया जाएगा जश्न06

श्रीकृष्ण जन्‍मोत्‍सव के लिए व्यापक तैयारियां, चंद्रयान-3 की सफलता का मनाया जाएगा जश्न

KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।