हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
21:0022 नव॰

मीसा भारती के घर पहुंची CBI, लैंड फॉर जॉब केस में लालू यादव से हो रही पूछताछ

lalu
WhatsApp ↗
बिहार के पूर्व सीएम और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। 6 मार्च, 2023 को CBI अधिकारियों ने नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में राबड़ी देवी से उनके आवास पर पूछताछ की थी। अब इसी मामले की पूछताछ के लिए सीबीआई की टीम मीसा भारती के घर पहुंची है। इस टीम में सीबीआई से 7-8 अधिकारी शामिल हैं। सीबीआई की टीम इस मामले में लालू यादव से भी पूछताछ कर रही है। अधिकारियों द्वारा इस जांच पर कहा गया कि जांच एजेंसी ने कथित घोटाले की जांच जारी है। आगे की जांच के लिए लालू प्रसाद के परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ उन्होंने जानकारी दी कि जांच से जुड़े कुछ दस्तावेज़ लालू परिवार से मांगे जा सकते हैं। सीबीआई अधिकारियों ने कहा कि यह मामला लालू प्रसाद के रेल मंत्री रहने के दौरान का है। लालू और उनके परिवार पर रेलवे में नौकरी दिलाने के बदले जमीन लेने का आरोप है। Varanasi, एक करोड़ की नकदी के साथ दो गिरफ्तार राबड़ी देवी से हुई पूछताछ के मसले पर बिहार के उपमुख्यमंत्री व लालू के बेटे तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा,’यह जाहिर है कि जांच एजेंसियां बीजेपी के राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है और उन लोगों की मदद कर रही है, जो बीजेपी के समर्थन में है।’ उन्होंने घोटाले के सवाल पर दावा किया कि तत्कालीन रेल मंत्री लालू यादव किसी भी प्रकार के घोटाले में शामिल नहीं थे, उनके पिता के पास कोई शक्तियां नहीं थीं।       
← पिछली खबरHoli- Holika 2023: होलिका दहन के बाद रंगों में सराबोर होने की बारी, होली खेलने से पहले जरूर करें कुछ काम, जानिएअगली खबर →Nikki Haley के प्रस्ताव को राष्ट्रपति की पत्नी ने बताया बेहूदा, जो बाइडेन के यूक्रेन दौरे का दिया उदाहरण
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।