हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
18:0822 नव॰

NAM vs SL T20 WC: श्रीलंकाई शेर एशिया के बाहर हुए ढेर, नामीबिया ने पहले ही मैच में किया बड़ा उलटफेर

T20 World Cup
WhatsApp ↗
ICC T20 World Cup Sri Lanka vs Namibia: एशियाई चैंपियन श्रीलंका क्रिकेट टीम को आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2022 के अपने पहले ही मैच में नामीबिया के खिलाफ 55 रन से हार का सामना करना पड़ा है। राउंड 1 के पहले मैच में नामीबिया ने रविवार को टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 163 रन का स्कोर बनाया और फिर श्रीलंकाई टीम को 19 ओवर में 108 रन पर ढेर कर दिया। इस हार के बाद श्रीलंका के सुपर 12 में पहुंचने की उम्मीदों को गहरा धक्का लगा है। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी भी एसोसिएट्स टीम का फुल मेंबर टीम के खिलाफ यह तीसरी बड़ी जीत है। T20I क्रिकेट में नामीबिया की 39 मैचों में यह 27वीं जीत है। टीम की टॉप-5 प्लेइंग नेशंस के खिलाफ मिली जीत में आयरलैंड के खिलाफ एक, जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन और अब श्रीलंका के खिलाफ एक जीत शामिल है। नामीबिया के लिए यान फ़्रीलिंक (Jan Frylinck) ने अंत के ओवरों में 28 गेंदेां पर 4 चौकों की मदद से नाबाद 44 रनों की पारी खेली। इसके अलावा गेंदबाजी में भी उन्होंने दो विकेट अपने नाम किए। वहीं, बेन बेन शिकोंगो पहले ही मैच में हैट्रिक लेने से चूक गए। उन्होंने मुकाबले में 2 विकेट झटके। बर्नार्ड स्कोल्ट्ज़ को भी दो सफलता मिली। https://khaberhindi.com/t20-world-cup-2022-full-schedule-and-live-streaming-details/ नामीबिया ने 14.2 ओवर में 93 रन के स्कोर पर छह विकेट गंवा दिए थे। एक समय पर ऐसा लग रहा था कि वे 150 रन तक भी नहीं पहुंच सकेंगे, लेकिन फ़्रीलिंक और स्मिट की जोड़ी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सातवें विकेट के लिये 70 रन जोड़े। फ़्रीलिंक ने 28 गेंदों पर चार चौकों के साथ 44 रन बनाए जबकि स्मिट ने 16 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 31 रन बनाकर श्रीलंका के सामने 164 रन का लक्ष्य रखा।
← पिछली खबरगोवा में कुछ ऐसे वेकेशन एंजॉय करती नजर आईं Sunny leone, जमकर फ्लॉन्ट की पतली कमरअगली खबर →Maharashtra के इस गांव में 32 एकड़ जमीन के मालिक हैं बंदर, हर शादी में होता है खास सम्मान
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।