देश
Maharashtra के इस गांव में 32 एकड़ जमीन के मालिक हैं बंदर, हर शादी में होता है खास सम्मान

आज के दौर में जब जमीन को लेकर विवाद आम बात हो गई है ऐसे में Maharashtra के उस्मानाबाद जिले के एक गांव का मामला रोचकता पैदा करने वाला है। यहां 32 एकड़ जमीन को बंदरों के नाम कर दिया गया है। इस गांव में बंदरों के लिए लोगों में इतना सम्मान है कि कई बार तो शादियों में लोगों से पहले बंदरों को खाना परोसा जाता है।
महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले का उपला गांव बंदरों के सम्मान को लेकर काफी चर्चा में रहता है। यहां के लोग बंदरों को खास सम्मान देते हैं। वे उनके दरवाजे पर आने पर उन्हें खाना देते हैं और कभी-कभी शादी समारोह शुरू करने से पहले भी उनका सम्मान किया जाता है।
उपला ग्राम पंचायत के भूमि अभिलेखों के अनुसार, 32 एकड़ भूमि गांव में रहने वाले सभी बंदरों के नाम है। गांव के सरपंच बप्पा पड़वाल ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, '' दस्तावेज में स्पष्ट रूप से उल्लेख है कि भूमि बंदरों की है, हालांकि जानवरों के लिए यह प्रावधान किसने और कब किया, इसका कुछ पता नहीं है।''
https://khaberhindi.com/varanasi-chetganj-nakattiya-%e0%a4%86%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%a3-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%ad/
हर अनुष्ठान का हिस्सा बंदर
उन्होंने बताया कि पहले बंदर गांव में किए जाने वाले सभी अनुष्ठानों का हिस्सा होते थे। पड़वाल ने बताया कि गांव में अब करीब 100 बंदर हैं और पिछले कुछ वर्षों में उनकी संख्या कम हो रही है क्योंकि जानवर एक स्थान पर लंबे समय तक नहीं रहते। उन्होंने बताया कि वन विभाग ने जमीन पर वृक्षारोपण का किया और भूखंड पर एक मकान भी था, जो अब ढह गया है।
KEEP READING
आगे क्या पढ़ें
01Anil Bishnoi: काशी की गलियों से निकला युवा पूर्वोत्तर की वादियों में निखारेगा हुनर, BHU से पढ़ाई के बाद अब सिल्वर स्क्रीन पर दिखेगा कमाल
02कुमार के लाल ने किया कमाल, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मिला प्रथम स्थान
03शङ्कराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती बोले- पार्टियों को वोट देकर गोहत्या का पाप न लें हिन्दू
04Varanasi, आठ ज्योतिर्लिंगों के पैदल दर्शन कर काशी पहुंचा कर्नाटक निवासी पूर्णानंद, स्वागत
05Varanasi, 36वीं वाहिनी पीएसी का 52वॉ संस्थापना दिवस मनाया गया
06