हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
20:2322 नव॰

IMD Weather Update: दिल्ली-NCR-हरियाणा-गुजरात-हैदराबाद के कई इलाकों में झूम के बसरे बदरा, जनजीवन अस्त-व्यस्त, VIDEO

IMD Weather Update
WhatsApp ↗
IMD Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश होगी। शनिवार को दिल्ली-NCR हैदराबाद में जमकर बारिश हुई। गुजरात से आई एक दिल दहलाने वाली वीडियो में कई स्कूली बच्चों को भारी जलभराव के बीच फंसे देखा गया। समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार इन बच्चों को ट्रैक्टर की मदद से रेस्क्यू किया गया। इससे पहले भारतीय मौसम विभाग की वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने कहा, इस महीने पश्चिमी विक्षोभ गहराते दिख रहे हैं। उन्होंने वैज्ञानिक पहलू पर बताया कि आमतौर पर गर्मी के कारण गहरे पश्चिमी विक्षोभ जब भारतीय क्षेत्रों के साथ कम-स्तर की हवा के संपर्क में आते हैं। इसी समय प्रचंड आंधी की आशंका बढ़ जाती है। आईएमडी वैज्ञानिक ने बताया कि मौसम विभाग की तरफ से शुक्रवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। पूरे भारत में ओलावृष्टि और आंधी की आशंका थी। आज हम उम्मीद करते हैं कि ऐसा मौसम पूर्व प्रायद्वीपीय भारत, पूर्व-मध्य भारत और पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में केंद्रित रहेगा। कल और परसों यह पूर्व और उत्तर भारत की तरफ शिफ्ट करेगा। अगले हफ्ते में कैसा मौसम रहेगा, इस सवाल पर IMD वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने बताया, अगले 6-7 दिनों में हालात इसी तरह के बने रहने या बढ़ने की उम्मीद है। मौसम सुहावना रहेगा। देश के पूर्वी हिस्से में बारिश होगी। कई इलाकों में गरज के साथ छींटे पड़ेंगे। पश्चिमी विक्षोभ पूर्व की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में मौसम का मिजाज बदलेगा। उन्होंने कहा कि पूरे भारत में छिटपुट वर्षा होगी। बारिश की आशंका के मद्देनजर भारत के ज्यादातर राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर-पूर्वी इलाके की गंभीरता को देखते हुए एहतियात बरतने की अपील के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। IMD वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय के अनुसार रविवार को मेघालय और असम में भारी बारिश की आशंका है। ================================================================================================================================================ [caption id="attachment_18989" align="aligncenter" width="1188"]koraut koraut[/caption]
← पिछली खबरUP Energy Dept Strike: ऊर्जा मंत्री की कार्रवाई से भड़का आक्रोश, संघर्ष समिति बोली- अनिश्चितकालीन हड़ताल और जेल भरो आंदोलन करेंगेअगली खबर →IRCTC Vaisno Mata Train Ticket: नवरात्रि पर सफर मुश्किल, तत्काल टिकट में छूटे यात्रियों के पसीने
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।